Rohit Sharma replacement: इंग्लैंड दौरे पर बैक टू बैक दो वनडे में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले दिग्गज ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा को लेकर कहा जा रहा है कि लॉर्ड्स में वह आखिरी बार टीम इंडिया के लिए मैदान पर उतर सकते हैं. ऐसे में सवाल ये है कि अगर रोहित वनडे से रिटायरमेंट लेते हैं तो फिर उनका रिप्लेसमेंट कौन बनेगा.
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का आता है. यशस्वी लंबे समय से वनडे में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. यशस्वी ने टेस्ट टीम में दमदार प्रदर्शन कर ओपनिंग स्लॉट पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है. वहीं, वनडे में भी उन्हें जब-जब मौका मिला यशस्वी ने निराश नहीं किया. गौतम गंभीर भी यशस्वी को पसंद करते हैं. ऐसे में अगर रोहित शर्मा रिटायर होते हैं तो यशस्वी का शुभमन गिल के साथ वनडे में पारी की शुरुआत करना तय माना जा रहा है.
रोहित के रिप्लेसमेंट की दौर में ईशान किशन भी रेस में बने हुए हैं. ईशान किशन बेशक इंग्लैंड दौरे पर ज्यादा प्रभावी नहीं रहे हैं, लेकिन उनका हालिया फॉर्म जबरदस्त रहा है. इसके अलावा टीम में उनके बैटिंग नंबर को भी लगातार बदला गया है, जबकि ईशान के लिए सबसे अच्छी जगह ओपनिंग मानी जाती है. यही कारण है कि रोहित के बाद वह उनके रिप्लेसमेंट बन सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
रुतुराज गायकवाड़ का भी नाम रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट की दौर में शामिल है. गायकवाड़ लगातार टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं. इसके पीछे की वजह उनकी परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि स्लॉट में फिट नहीं बैठना है. गायकवाड़ विशुद्ध रूप से एक ओपनर बल्लेबाज हैं. ऐसे में मिडिल ऑर्डर में उन्हें खिलाना उनके साथ बेईमानी है.
अभिषेक शर्मा को भी वनडे में रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किए जाने की बाच चल उठी है. अभिषेक ने टी20 फॉर्मेट में पहले ही खुद साबित करके दिखा दिया है. जिस अंदाज में अभिषेक शर्मा बैटिंग करते हैं उसे देखते हुए अगर उन्हें वनडे में शामिल किया जाता है तो वह रोहित शर्मा के सबसे परफेक्ट रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं.
साई सुदर्शन का घरेलू क्रिकेट में हालिया प्रदर्शन जबरदस्त रहा है. खास तौर से वनडे फॉर्मेट पर उनपर खूब सूट करेगा. सुदर्शन को टीम इंडिया के लिए पहले ही टेस्ट में मौका मिल चुका है. ऐसे में अब वह वनडे में अपनी बारी का इंतजार रहे हैं. यही कारण है कि सुदर्शन वनडे टीम में रोहित शर्मा के रिप्लेसमेंट की रेस में शामिल हो गए हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



