सोहेल खान ने बताया कि वह अपने बेटे का नाम राम रखना चाहते थे, लेकिन उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह ने पहले ही निर्वाण नाम रख दिया था. सोहेल और सीमा का तलाक हो चुका है.
बेटे का नाम राम खान रखना चाहते थे सोहेल
शो में सोहेल खान, अली गोनी से बात कर रहे होते हैं. वह बताते हैं कि जब वह पिता बनने वाले थे तो सीमा और उन्होंने एक दिन हंसी मजाक में ये तय किया था कि जब बेटा होगा तो वह नाम रखेंगे और बेटी होगी तो सीमा. सोहेल ने इस बारे में बात करते हुए कहा:
जब सीमा ने बेबी को कंसीव किया. तो हम दोनों ने डिसाइड किया था कि अगर लड़का हुआ तो मैं नाम रखूंगा और लड़की हुई तो सीमा. मैंने सोचा था कि मैं अपने बेटे का नाम राम, राम खान रखूंगा.
सीमा ने पहले ही रख दिया था नाम
सोहेल खान ने आगे बताया कि आखिर वह क्यों बेटे का नाम राम नहीं रख पाए. दरअसल जब सीमा लेबर रूम में थीं और वह उनसे मिलने गए. तब सीमा ने बेहोशी की हालत में पूछा कि निर्वाण कैसा है. तब वह सोच में पड़ गए कि उन्होंने तो पहले ही नाम रख दिया. मगर उन्हें भी ये नाम पसंद आया. इस नाम का मतलब शांति होता है और उन्हें नाम सही लगा और फिर कभी भी नाम चेंज करने का नहीं सोचा.
सीमा सजदेह संग तलाक हो चुका
साल 1998 में प्यार किया तो डरना क्या की शूटिंग के दौरान सोहेल और सीमा को प्यार हुआ था. दिल्ली की रहने वाली सीमा पेशे से फैशन डिजाइनर हैं. दोनों का धर्म अलग था. सीमा के पैरेंट्स भी रिश्ते के खिलाफ थे लेकिन दोनों शादी का फैसला कर चुके थे. ऐसे में सीमा-सोहेल ने घर से भागकर शादी की. मगर दोनों ने 24 साल की शादी को 2022 में खत्म कर दिया.
About the Author
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



