Meerut Kanwar Yatra: मेरठ में अब कांवड़ यात्रा के दौरान जाम नहीं लगेगा. क्योंकि इसके लिए प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था कर दी है. प्रशासन ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो की सेवा बढ़ाने का फैसला किया है. मोदीपुरम से दिल्ली जाने वालों को भी जाम और बंद रास्तों की समस्या नहीं झेलनी होगी.
मेरठ में अब कांवड़ यात्रा के दौरान लोगों को जाम से नहीं जूझना पड़ेगा. (सांकेतिक तस्वीर)
कैंट विधायक ने कोच और फेरे बढ़ाने का रखा प्रस्ताव
मोदीपुरम से दिल्ली जाने वालों को भी जाम और बंद रास्तों की समस्या नहीं झेलनी होगी. कांवड़ मेले के दौरान नमो भारत और मेट्रो ट्रेन में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी. ये ट्रेनें मेरठ की जनता के लिए वरदान साबित होने वाली हैं. कैंट विधायक ने दोनों ही ट्रेनों में कोच और फेरे बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है. दरअसल, कांवड़ मेले के दौरान दिल्ली रोड पर बैरिकेडिंग की वजह से रास्ते बंद हो जाते हैं. इस कारण शहर के लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो जाते हैं.
30 जुलाई से शुरू होगी कांवड़ यात्रा
मेरठ से दिल्ली तक सफर अधिक प्रभावित होता रहा है. मोदीपुरम से दिल्ली सरायकालेखां तक नमो भारत और मेरठ साउथ तक मेट्रो ट्रेन दौड़ रही है. मेट्रो में भी यात्रियों की संख्या काफी है. नमो भारत और मेट्रो ट्रेन शुरू होने के बाद यह पहला कांवड़ मेला आ रहा है. शहर के एक स्थान से दूसरे स्थान तक जनता को पहुंचाने में मेट्रो ट्रेन मददगार होगी. आगामी तीस जुलाई से विश्वप्रसिद्ध कांवड़ यात्रा की शुरुआत होने जा रही है. ग्यारह अगस्त को महाशिवरात्रि का पर्व रहेगा. यूं तो सावन तीस जुलाई से एक महीने तक रहेगा. लेकिन कांवड़ यात्रा का सबसे चरम समय तीस जुलाई से ग्यारह अगस्त तक का रहेगा.
एटीएस सहित तमाम एजेंसियां सुरक्षा में रहेंगी तैनात
ग्यारह अगस्त को सावन की महाशिवरात्रि होगी. कांवड़ यात्रा को लेकर इस बार विशेष प्रबंध किए गए हैं. क्राउड मैनेजमेंट को लेकर एआई की इस्तेमाल होगा. एटीएस सहित तमाम एजेंसियां पुलिस फोर्स सुरक्षा में रहेंगी. चार राज्य कांवड़ यात्रा में मिलकर कार्य करते हैं. यूपी, उत्तराखण्ड, दिल्ली और हरियाणा मिलकर कार्य करते हैं. एमपी और बिहार से भी कांवड़िए भारी संख्या में आते हैं. उन्होंने बताया कि सभी जगह का सर्वे कराया जा रहा है. अन्य विभागों से भी समन्वय किया जा रहा है.
कांवड़ियों की वेशभूषा में भी पुलिसकर्मी रहेंगे मौजूद
इस बार चार करोड़ से ज्यादा कांवड़िए वेस्ट यूपी की धरती से होकर गुजरेंगे. फोर्स को टेक्नोलॉजी की मदद दी जा रही है. ढाबों की चेकिंग के लिए फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट को दायित्व रहेगा. फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट को कोई आवश्यकता होगी तो पुलिस मदद करेगी. इस पवित्र त्योहार के दौरान मांस और मदिरा की दुकानें प्रतिबंधित रहेंगी. वेबसाइट में भी कांवड़ियों को सारी सूचनाएं दी जाएंगी. पुलिस फोर्स, सीपीएमएफ, पीएसी, नाविक ट्रेंड, पुलिस पर्सन, क्यूआरटी, एटीएस की मौजूदगी रहेगी. कांवड़ियों की वेशभूषा में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे.
About the Author
Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



