Image Slider

Last Updated:

Meerut News: सोसायटियों में मेंटेनेंस के नाम पर तो मोटा रुपया वसूला जाता है. मगर, जब सवाल आता है कि इनके देखरेख का तो मेंटेनेंस वाले दूर-दूर तक दिखाई नहीं देते हैं. पहले ग्रेटर नोएडा में एक लिफ्ट के लोगों के फंसने की खबर सामने आई. अब मेरठ में 30 मिनट तक लोग एक लिफ्ट में फंसे रहे. समझ रहे हैं न हवा, न पानी कैसा हाल होता होगा लिफ्ट में ?  

पहले ग्रेटर नोएडा और अब मेरठ, 30 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे लोग, मची चीख पुकारZoom

पहली तस्वीर मेरठ की है और दूसरी ग्रेटर नोएडा वेस्ट.

मेरठ : उत्तर प्रदेश में आजकल कभी कहीं से तो कभी कहीं से लिफ्ट बंद होने की खबर सामने आ जाती है. जहां कल सुबह खबर आई कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गैलेक्सी वेगा सोसायटी में एक टावर की लिफ्ट अचानक अटक गई. लिफ्ट रुकते ही बच्चियां घबरा गईं और फिर उन्होंने लिफ्ट में ही हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू कर दिया. लिफ्ट में हनुमान चालीसा पढ़ने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब मेरठ से खबर आई है कि यहां की सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी के एफ-वन टॉवर में रात में अचानक से लिफ्ट रुक गई. करीब 5-6 लोग आधे घंटे तक फंसे रहे. ऐसे में अब सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

मेरठ के सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी के एफ-वन टॉवर में मंगलवार रात बिजली आपूर्ति बाधित होने के दौरान एक लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में रुक गई. इस दौरान लिफ्ट में एक महिला सहित पांच-छह लोग आधे घंटे तक फंसे रहे. जजानकारी मिलते ही कॉलोनी के अन्य निवासी मौके पर पहुंचे और जद्दोजहद के बाद सभी को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया.

एफ-वन टॉवर, जिसमें 14 मंजिलों पर कुल 206 फ्लैट हैं, में दो लिफ्ट लगी हैं. हैरानी की बात यह है कि इनमें से एक लिफ्ट पिछले कई महीनों से खराब पड़ी है, जिसकी वजह से पूरे टावर का भार दूसरी लिफ्ट पर आ गया है. मंगलवार शाम को बिजली आपूर्ति बाधित होने पर कुछ देर के लिए जनरेटर से बिजली मिलती रही, परंतु जनरेटर के बंद होते ही चल रही लिफ्ट बीच मंजिल पर जाकर थम गई. लिफ्ट के रुकने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और फिर लिफ्ट का दरवाजा खोलकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||