निकाह, धोखा और ठगी:तलाकशुदा Bsf जवान बताकर रचाई शादी, राजस्थान पहुंची पत्नी तो पहली बीवी के साथ मिला पति – Man Marries By Posing As Bsf Jawan And Swindles Five Lakhs Case Registered
Image Slider
{“_id”:”6a5671b50ad5873acd0bfe9d”,”slug”:”man-marries-by-posing-as-bsf-jawan-and-swindles-five-lakhs-case-registered-2026-07-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”निकाह, धोखा और ठगी: तलाकशुदा BSF जवान बताकर रचाई शादी, राजस्थान पहुंची पत्नी तो पहली बीवी के साथ मिला पति”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
माई सिटी रिपोर्टर, साहिबाबाद
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:01 PM IST
पीड़िता ने बताया कि मकबूल से उनकी मुलाकात सोशल मीडिया से हुई थी। वह तलाकशुदा हैं और मकबूल ने भी खुद को तलाकशुदा ही बताया था। आरोप है कि मकबूल ने स्वयं को बीएसएफ का जवान बताते हुए निकाह की इच्छा जताई। वर्ष 2022 में दोनों ने रीति-रिवाज से निकाह किया।
मकबूल ने छूट बोलकर निकाह किया और फिर पैसे भी लूटे – फोटो : अमर उजाला/AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद स्थित शालीमार गार्डन निवासी शबीना ने राजस्थान के डिडवाना निवासी मकबूल खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि मकबूल ने खुद को बीएसएफ का जवान और तलाकशुदा बताकर उनसे निकाह किया। शालीमार गार्डन इलाके में फ्लैट खरीदने के नाम पर 10 लाख रुपये लिए और पांच लाख में फ्लैट की बुकिंग कर बकाया राशि लेकर भाग गया। पीड़िता ने उसे राजस्थान पहुंचकर पहली पत्नी के साथ रहते हुए पकड़ लिया। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो कोर्ट की शरण में गईं। अदालत के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।