Image Slider

Last Updated:

Ram Mandir Daan Chori News: राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच कर रही एसआईटी आज अपनी फाइनल और डिटेल रिपोर्ट सौंपेगी. एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में टिन्नू यादव और अनिल मिश्रा का नाम लिया है. वहीं बिना नाम लिए चंपत राय की तरफ भी इशारा किया है.

दान चोरी की फाइनल रिपोर्ट, SIT सौंपेगी आज, चंपत राय की तरफ कैसा इशारा?Zoom

राम मंदिर दान चोरी की जांच कर रही एसआईटी आज फाइनल रिपोर्ट सौंपेगी. (एएनआई)

लखनऊः राम मंदिर दान चोरी की जांच कर रही एसआईटी टीम आज सरकार को डिटेल रिपोर्ट सौंप सकती है. सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की लापरवाही और निगरानी में कमी की बात कही गई है. एसआईटी ने बिना नाम लिए चंपत राय की जिम्मेदारी की ओर इशारा किया है. हालांकि आपराधिक साजिश में चंपत राय की भूमिका का उल्लेख नहीं है. पुलिस की जांच जारी है. इसके अलावा रिपोर्ट में अनिल मिश्रा को नियमों में बदलाव का सबसे बड़ा जिम्मेदार माना गया है. बैंक के साथ तय SOP में बदलाव और नियमों को शिथिल करना चोरी की प्रमुख वजह बताई गई है.

SIT ने टिन्नू यादव की भूमिका अहम बताई
सूत्रों के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी को भी चोरी का बड़ा कारण माना गया है. आउटसोर्सिंग के जरिए हाउसकीपिंग कर्मियों से चढ़ावे की गणना कराई जा रही थी. एसआईटी के अनुसार भर्ती ट्रस्ट पदाधिकारियों की सिफारिश पर हुई थी. कमजोर निगरानी और ढीली व्यवस्था के कारण चोरी की गुंजाइश बनी. सूत्रों के अनुसार SIT रिपोर्ट में टिन्नू की अहम भूमिका बताई गई है. जांच में टिन्नू यादव की भूमिका पहले से अधिक स्पष्ट हुई है. दस्तावेजों में टिन्नू के पास कोई आधिकारिक पद नहीं, लेकिन प्रबंधन में प्रभावशाली हस्तक्षेप था. टिन्नू यादव के पास ट्रस्ट की संवेदनशील जानकारी रहती थी. हुंडियों की चाबी टिन्नू यादव के पास रहती थी.

SIT ने अपनी रिपोर्ट में की कई सिफारिश
हुंडियों की चाबी की व्यवस्था के लिए अप्रत्यक्ष रूप से चंपत राय की जवाबदेही तय की गई. सूत्रों के मुताबिक एसआईटी कई सिफारिश भी करने वाली है. जैसे कि ट्रस्ट के ऑडिट में अधिक पारदर्शिता लाई जाए. थर्ड पार्टी ऑडिट भी कराया जाए. सभी भर्तियां नियमों और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत हों. सिफारिश के आधार पर भर्ती पर रोक लगे. हर पद पर योग्य उम्मीदवार का ही चयन किया जाए. कंट्रोल रूम के प्रभारी और कर्मी सक्रिय निगरानी सुनिश्चित करें. गणनाकर्मियों की ड्यूटी रोटेशन सिस्टम से लगाई जाए. चढ़ावा गणना से संबंधित SOP का 100% पालन सुनिश्चित किया जाए.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub EditorPrashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||