UP News: यूपी में आए दिन कुछ न कुछ होता रहता है. कभी हम ब्लू ड्रम जैसा खौफनाक केस सुनते हैं तो कभी सास दामाद के भागने की. मगर अब एक अस्पताल में भर्ती मरीज को ही पीट-पीटकर मार डाला गया. घटना मुजफ्फरनगर की है.
मुजफ्फरनगर में एक मरीज की हत्या कर दी.
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, 45 वर्षीय रमेश पाल लीवर की गंभीर बीमारी के चलते जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती था. उसी वार्ड में सांस की बीमारी से पीड़ित बुजुर्ग महिला कमला देवी भी भर्ती थीं. बताया जा रहा है कि रविवार देर रात किसी बात को लेकर कमला देवी के बेटे और तीमारदार संजय का रमेश पाल से विवाद हो गया. आरोप है कि गुस्से में संजय ने आईसीयू के भीतर ही रमेश पाल के साथ मारपीट कर दी, जिससे उसकी नाक पर गंभीर चोट लगी.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
घायल रमेश पाल को तत्काल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, लेकिन सोमवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. अस्पताल के आईसीयू में हुई इस घटना से मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया.
एएसपी सिद्धार्थनगर मिश्रा का कहना है कि अस्पताल के आईसीयू और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



