Last Updated:
Bengaluru News: बेंगलुरु में एक डिलीवरी एजेंट एक बेहद शर्मनाक हरकत की है. उस पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए. पार्सल देने के बाद एजेंट जबरन महिला के घर में घुस गया. उसने टॉयलेट यूज किया फिर निकलते समय बेहद अश्लील हरकत की.
बेंगलुरू में एक डिलिवरी एजेंट ने बेहद शर्मनाक हरकत की है. फाइल फोटो
Bengaluru News: बेंगलुरु में एक महिला ने डिलीवरी एजेंट पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि पार्सल देने आया एजेंट टॉयलेट इस्तेमाल करने को कहने लगा. मना करने के बावजूद वह जबरन फ्लैट के अंदर घुस गया. फिर टॉयलेट इस्तेमाल के बाद उसने अश्लील हरकत की. घटना के बाद महिला ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया, जिसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है.
महिला के मुताबिक डिलीवरी एजेंट पार्सल लेकर उसके फ्लैट पर आया था. पार्सल देने के बाद उसने टॉयलेट इस्तेमाल करने को कहने लगा. महिला ने बार-बार मना किया और कहा कि वह किसी अजनबी को घर के अंदर आने की अनुमति नहीं देगी. उसने एजेंट से कहा कि यदि उसको इमर्जेंसी है तो वह पास में रहने वाले पुरुष पड़ोसियों के जा सकता है.
महिला ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- मैंने विनम्रता से कई बार मना किया. लेकिन उसने मेरी बात नहीं मानी और चप्पल उतारकर जबरन घर के अंदर आ गया. महिला ने आरोप लगाया कि एजेंट के टॉयलेट से बाहर आने के बाद स्थिति और भयावह हो गई. एजेंट ने उसके सामने अपने निजी अंग दिखाए. महिला ने आगे लिखा कि वह स्तब्ध रह गई. उन्हें लगा कि वह अपने घर में सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने कहा कि जब एक महिला नो कहती है तो बात वहीं खत्म हो जानी चाहिए थी.
डर के कारण दरवाजा खुला रखा
महिला ने बताया कि घटना के दौरान वह बेहद डरी हुई थी. उसने अपने फोन का कैमरा चालू रखा और मुख्य दरवाजा खुला छोड़ दिया ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत बाहर निकलकर मदद मांग सके. मुझे डर था कि अगर कुछ गलत हुआ तो मैं बाहर भाग सकूं. महिलाओं के खिलाफ अपराधों की खबरें रोज सुनने को मिलती हैं इसलिए मैं पूरी तरह अलर्ट थी. महिला ने कहा कि इस घटना के बाद वह मानसिक रूप से परेशान है और अपने घर में भी असुरक्षित महसूस कर रही है.
एक्शन में पुलिस
सोशल मीडिया पर पोस्ट सामने आने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. पुलिस ने महिला से संपर्क कर घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी है ताकि आरोपों की पुष्टि की जा सके और कानूनी कार्रवाई शुरू की जा सके. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल वे महिला से डिटेल जानकारी मिलने का इंतजार कर रहे हैं.
About the Author
न्यूज18 हिंदी में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत. मीडिया में करीब दो दशक का अनुभव. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, आईएएनएस, बीबीसी, अमर उजाला, जी समूह सहित कई अन्य संस्थानों में कार्य करने का मौका मिला. माखनलाल यूनिवर्स…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


