एस. जानकी अम्मा का 88 की उम्र में निधन हो गया. साउथ म्युजिक इंडस्ट्री की स्वर कोकिला कहा जाता है. शनिवार के मैसूर के अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. जानकी की पोती अप्सरा वैदुला ने उनके निधन की पुष्टि की. उनके निधन से साउथ म्युजिक-फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. थलापति विजय, तृषा कृष्णन, कमल हासन, रजनीकांत समेत कई स्टार्स ने उनके निधन पर दुख जताया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर दुख जताया और उनकी फैमिली को संवेदनाएं व्यक्त की. यहां हम आपको जानकी के बारे में बताने जा रहे हैं.
जानकी अम्मा के नाम से पॉपुलर रहीं सिंगर का पूरा नाम सिस्तला श्रीराममूर्ति जानकी था. लोग प्यार से उन्हें जानकी अम्मा बुलाते थे. जानकी ने हिंदी समेत तमिल, तेलुगू, मलयालम, उर्दू, उड़िया समेत कई भाषाओं में गाने गाए. एआर रहमान, बप्पी लाहिरी, इलैयाराजा समेत कई बड़े म्युजिक कंपोजर के साथ गाने गाए. वह खुद भी कभी-कभार म्युजिक कंपोज करती थीं. बहुत कम लोग एस. जानकी के बारे में जानते हैं. यहां हम आपको जानकी के बारे में बताने जा रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @apsaravydyula)
एस. जानकी ने कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी समेत 20 भाषाओं में 48,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए. वह भारतीय म्युजिक इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा गाना गाने वाली प्लेबैक सिंगर्स में एक हैं. अक्सर उनकी तुलना आशा भोसले के साथ भी होती थी. (फोटो साभारः फेसबुक)
एस. जानकी ने सबसे ज्यादा गाने कन्नड़ और मलयालम में गाए. उन्होंने 1957 में तमिल फिल्म विधियिन विलायट्टू से प्लेबैक सिंगिंग में डेब्यू किया था. उसी साल मलयालम सिनेमा के साथ जानकी का जुड़ाव शुरू हुआ. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @apsaravydyula)
Add News18 as
Preferred Source on Google
जानकी अम्मा ने बैकग्राउंड सिंगर के रूप में जिस साल डेब्यू किया, उसी साल 6 अलग-अलग भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए, जिससे भारतीय संगीत के इतिहास में सबसे शानदार करियर की शुरुआत हुई. 1970 के दशक में मलयाली इंडस्ट्री की टॉप महिला सिंगर बन गईं थीं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @apsaravydyula)
जानकी अम्मा ने उस दौर के लगभग सभी दिग्गज मलयालम संगीत निर्देशकों के साथ काम किया और ऐसे गाने दिए, जो आज भी लोगों की पसंद बने हुए हैं. जानकी ने 1970 में बेस्ट सिंगर के तौर पर अपना पहला केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड जीता. अगले लगभग 15 सालों तक इस कैटेगरी में उनका दबदबा रहा. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @apsaravydyula)
जानकी अम्मा ने 1985 से लेकर 1994 तक कई बॉलीवुड सॉन्ग गाए. उनमें से कई आज भी खूब सुने जाते हैं. पॉपुलर सॉन्ग हैं. साल 1985 में आई अनिल कपूर-अमृता राव स्टारर साहेब के सॉन्ग ‘यार बिना चैन कहां रे’ को उन्होंने बप्पी लाहिरी के साथ गाया. (फोटो साभारः फेसबुक)
जानकी अम्मा ने 9 साल पहले दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि बप्पी लाहिरी ने उनके एक गाने से काफी इम्प्रेस हुए थे. यह गाना वह एक तमिल फिल्म के लिए गा रही थी. बप्पी ने तुरंत फैसला किया कि वह अपनी अपकमिंग फिल्म में उनसे गाने को कहेंगे. उन्होंने फिर जानकी का बॉलीवुड डेब्यू करवाया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @apsaravydyula)
जानकी अम्मा ने किशोर कुमार के साथ भी कई गाने गाए. जानकी अम्मा ने साल 1957 से 2017 तक चले अपने करियर में 4 राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड और 33 राज्य फिल्म अवॉर्ड जीते. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @apsaravydyula)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


