Image Slider

होमखेलक्रिकेटकेसी कार्टी-शाई होप की फिफ्टी से वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से रौंदा

Last Updated:

WI vs NZ, 1st ODI: पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया. मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 267 का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 7 गेंद रहते सिर्फ 3 विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

Zoom

वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

नई दिल्ली: केसी कार्टी और शाई होप की दमदार अर्धशतकीय पारी से वेस्टइंडीज ने पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया. मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 267 रन बनाकर सिमट गई थी. इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 48.5 ओवर में सिर्फ 3 विकेट गंवाकर 268 बना लिए. लक्ष्य का पीछा करते हुए कार्टी और कप्तान शाई होप ने वेस्टइंडीज को कोई मुश्किल नहीं होने दी. हालांकि, ये दोनों अपने-अपने शतक से चूक गए.

टीम के लिए कार्टी ने 112 गेंद में 95 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के भी लगाए. इसके अलावा शाई होप की बात करें तो उन्होंने 92 गेंद में नाबाद 87 रन बनाए. होप ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 4 छक्के भी लगाए. इसके अलावा अकीम ऑगस्ट ने 38 रन, शेरफेन रदरफोर्ड ने 22 जबकि जॉन केंपवेल ने 11 रनों का योगदान दिया.

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी रही साधारण

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में न्यूजीलैंड की गेंदबाजी बहुत ही साधारण रही. टीम के लिए जेडेन लेनॉक्स, जैकब डफी और माइकल ब्रेसवेल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा टीम के सभी गेंदबाज विकेट के लिए संघर्ष करते हुए दिखे. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्लेबाजी में टीम ने बड़ा स्कोर नहीं बनाया था, जिसके कारण उसके गेंदबाज दबाव में दिखे.

बैटिंग में भी फ्लॉप रहे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी

गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी न्यूजीलैंड के खिलाड़ी फ्लॉप रहे. डेरिल मिचेल और विल यंग के अलावा कोई भी खिलाड़ी बड़ा स्कोर नहीं बना पाया. मिचेल ने 73 गेंद में 65 रनों की पारी खेली, जबकि विल यंग ने 49 रन बनाए. मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने जरूर शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन उनमें से कोई भी अपनी पारी को बड़ा नहीं कर पाए.

वहीं, गेंदबाजी में वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा विटेल लॉज के खाते में भी 3 विकेट आया, जबकि गुडाकेस मोती ने 2 और खारी पियरे को भी 1 सफलता हासिल हुई.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||