फरदीन खान ने अपने करियर में भले ही हिट और सुपरहिट फिल्में न दी हों. लेकिन डेब्यू फिल्म से लेकर अब तक लोग उनके लुक को लेकर बात करना भूले नहीं हैं. जिस वक्त उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा, उस वक्त तो उनके लुक की लड़कियां दीवाना हुआ करती थीं. लेकिन एक वक्त उनका लुक ऐसा हो गया था कि पहचानना मुश्किल हो गया था.
नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता फिरोज खान के बेटे फरदीन खान अपने काम से ज्यादा अपने लुक को लेकर चर्चा में रहते आए हैं. एक वक्त ऐसा भी था, जब वह हैंडसम स्टार किड्स में गिने जाने जाते थे. लेकिन उनका एक वक्त ऐसा भी रहा है, जब उन्होंने काम छोड़ अपना इतना वजन बढ़ा लिया कि लोग उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे थे.
फरदीन खान ने अपने करियर में खूब नाम कमाया है. भले ही उनके हिस्से ज्यादातर फ्लॉप फिल्में ही आईं. एक वक्त तो ऐसा भी आया जब उनका करियर लगभग खत्म माना जाने लगा. लेकिन लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में फिर वापसी की.
फरदीन खान हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, निर्देशक और निर्माता फिरोज खान के बेटे हैं. क्योंकि पिता इतने बड़े स्टार थे, तो लोगों को लगा था कि वह इंडस्ट्री में आते ही छा जाएंगे, एक वक्त के बाद तो शायद वह पिता के स्टारडम को भी टक्कर दे. लेकिन ऐसा हुआ नहीं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फरदीन खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 1998 में अपने पिता फिरोज खान की फिल्म ‘प्रेम अगन’ से किया था. करियर की पहली फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें लेकिन वह फ्लॉप साबित हुई. लेकिन फरदीन को इस फिल्म से पहचान जरूर मिल गई थी.
अपने करियर की पहली फ्लॉप के बाद उन्होंने ‘जंगल’, ‘प्यार तूने क्या किया’ और ‘नो एंट्री’ जैसी फिल्में की. इन फिल्मों में उनके रोल और उनकी एक्टिंग को लेकर भी लोगों ने चर्चा करनी शुरू की. लेकिन हिट का टैग अब भी नहीं मिला.
साल 2001 में फरदीन को मुंबई के जुहू इलाके से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गिरफ्तार किया था. कहा जाता है कि उन्होंने ड्रग्स डीलर से 1 ग्राम कोकीन खरीदने की कोशिश की थी. डीलर के पास से 9 ग्राम कोकीन भी बरामद हुई थी. इस मामले में उन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया.
फरदीन के करियर पर भी इस केस का असर नजर आया. इसके बाद देखते ही देखते वह फिल्मी दुनिया से गायब होने लगे. इस बीच उनका लुक भी काफी बदल गया था. उन्होंने अपने वजन इतना बढ़ा लिया कि लोग उन्हें पहचानने से इनकार करने लगे.
धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया से दूर होने लगे और न ही उन्हें किसी फिल्म के ऑफर मिल रहे थे. साल 2010 के बाद वह किसी फिल्म में नजर नहीं आए. इसके बाद वह तकरीबन 14 एक्टिंग की दुनिया से दूर रहे. उनका कहीं कोई अता पता नहीं था. इसके बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरामंडी से उन्होंने दोबारा एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


