बोर्ड गेम की इंडस्ट्री दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही है. पिछले कुछ वर्षों में ऐसे गेम्स की लोकप्रियता ज्यादा बढ़ी है, जो केवल एंटरटेनमेंट ही नहीं करते. बल्कि प्लेयर्स को किसी कल्चर या ऐतिहासिक दौर का अनुभव भी कराते हैं.
मृणालिनी और न्योमिका मित्रा ने शुरू किया स्टार्टअप.
40 से अधिक देशों में हुई डिमांड
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मृणालिनी मित्रा और न्योनिका मित्रा ने इस गेम को तैयार किया है. दोनों बहनों ने हैंड ड्रॉन पेंटिंग और पारंपरिक स्टोरीटेलिंग को कार्ड गेम का हिस्सा बनाया है. शुरुआती दौर में उन्होंने इसे केवल अपने लिए तैयार किया था. लेकिन लोगों की बढ़ती रुचि को देखते हुए उन्होंने अब इसे स्टार्टअप का रूप दे दिया है. आज उनके इस गेम के खरीदार अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा सहित 40 से अधिक देशों में है. वहीं कंपनी का रेवेन्यू 95 लाख से अधिक हो चुका है.
बार-बार मां की देखभाल के लिए आना पड़ता था लखनऊ
मृणालिनी ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और न्योनिका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया हुआ है. दोनों बहनों ने बताया कि उन्हें अक्सर अपनी मां की देखभाल के लिए बार-बार लखनऊ आना पड़ता था. इसलिए दोनों ने वापस लौटने का फैसला किया. इस मुश्किल वक्त में तनाव से दूर रहने के लिए पूरा परिवार एक साथ बोर्ड गेम खेलता था. यहीं से दोनों को अपना टेबल बोर्ड गेम बनाने का आइडिया आया.
यूट्यूब पर मिला अच्छा रिस्पॉन्स
दोनों बहनों ने बताया कि यह कार्ड गेम का आइडिया पूरी तरह से उनका है. मृणालिनी ने बताया कि जब उन्हें ऐसा लगा कि कार्ड गेम मुश्किल वक्त में हमें राहत दे सकता है तो यह दूसरों के लिए भी खुशी का जरिया बन सकता है. इसके लिए उन्होंने सबसे पहले अपने गेम के कैरेक्टर्स को यूट्यूब पर रिलीज किया, जहां उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स मिला.
About the Author
Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



