Image Slider


House balcony collapses in Shalimar Garden; major accident averted.



साहिबाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 स्थित प्लॉट नंबर 330 के सूर्या पार्क में एक मकान का छज्जा शुक्रवार देर रात अचानक भरभराकर गिर गया। घटना के समय आसपास लोगों की आवाजाही कम होने से बड़ा हादसा होने से बच गया। राहत की बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ है। स्थानीय निवासी आशीष ने बताया कि जर्जर निर्माण और समय पर रखरखाव नहीं होने से ऐसी घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से भवनों की जांच कराने की मांग की। साथ ही लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों और पुरानी इमारतों की समय-समय पर जांच कराएं तथा किसी भी जर्जर हिस्से की तत्काल मरम्मत कराकर सुरक्षा को प्राथमिकता दें।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||