Image Slider

Last Updated:

Rae Bareli: हाईटेक नर्सरी में किसान यदि खुद बीज लेकर नर्सरी करते हैं, तो उन्हें एक रुपए में पौधा मिलेगा. यदि विभाग की ओर से पौधा तैयार कर दिया जाएगा, तो वह दो रुपए में किसानों को मिलेगा. इन सब्जियों के पौधे हाईटेक नर्सरी पर बेहद सस्ते दामों में उपलब्ध हो रहे हैं.

रायबरेली: उत्तर प्रदेश में मानसून दस्तक के साथ ही बारिश के मौसम की शुरुआत हो गई है. बारिश का मौसम किसानों के लिए बड़ा ही लाभकारी माना जाता है, क्योंकि इस मौसम में किसान धान की रोपाई करते हैं. धान की फसल के लिए बारिश का मौसम बड़ा ही अनुकूल होता है. लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं, जो धान की खेती न करके सब्जियों की खेती करते हैं. सब्जियों की खेती करने वाले किसानों के लिए भी यह मौसम बेहद अनुकूल होता है.

इस मौसम में उगाई जाने वाली सब्जियां बाजारों में बेहद महंगे दामों में बिकती हैं, जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा मिल जाता है. लेकिन इस मौसम में उगाई जाने वाली सब्जियों की नर्सरी करना बेहद कठिन काम होता है. ऐसे में बारिश के मौसम में सब्जियों की खेती करने वाले किसानों के लिए उद्यान विभाग की ओर से एक खास पहल शुरू की गई है. बारिश के मौसम में सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को बेहद सस्ते दामों में सब्जियों के पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

बारिश के मौसम में करें इन सब्जियों की खेती
रायबरेली जिले के वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह (बीएससी एग्रीकल्चर इलाहाबाद विश्वविद्यालय) लोकल 18 से बात करते हुए बताते हैं कि जो किसान बारिश के मौसम में यानी जुलाई से अगस्त वाले महीने में सब्जियों की खेती करना चाहते हैं, वह जिले में बनी उद्यान विभाग की हाईटेक नर्सरी से संपर्क कर सकते हैं. यह हाईटेक नर्सरी कस्बा शिवगढ़, राही ब्लॉक में संचालित हैं. यहां पर मौसमी सब्जियों के पौधे सस्ते दामों में किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

इसके लिए उन्हें किसी भी प्रकार के दस्तावेज की जरूरत नहीं होती है. किसानों को यहां पर आसानी से उन्नत किस्म के पौधे मिल जाएंगे. आगे की जानकारी देते हुए वे बताते हैं कि बारिश के मौसम हरी मिर्च, टमाटर, बैंगन, लोबिया, लौकी, तुरई, कद्दू,भिंडी की खेती करते हैं. इन सब्जियों के पौधे हाईटेक नर्सरी पर बेहद सस्ते दामों में उपलब्ध हो रहे हैं.

एक से दो रुपए में मिलेंगे पौधे
नरेंद्र प्रताप सिंह बताते हैं कि हाईटेक नर्सरी में किसान यदि खुद बीज लेकर नर्सरी करते हैं, तो उन्हें एक रुपए में पौधा मिलेगा. यदि विभाग की ओर से पौधा तैयार कर दिया जाएगा, तो वह दो रुपए में किसानों को मिलेगा. जो बाहर की दुकानों से कहीं अधिक सस्ता है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||