एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) ने अपने हालिया आंकड़े में बताया है कि शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच इक्विटी यानी शेयर में निवेश से जुड़ी म्यूचुअल फंड योजनाओं में जून के दौरान शुद्ध निवेश 26 फीसदी बढ़कर 28,973 करोड़ रुपये रहा. हालांकि, बॉन्ड आधारित योजनाओं से 1.09 लाख करोड़ रुपये की निकासी के कारण जून में म्यूचुअल फंड उद्योग से कुल 52,949 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी दर्ज की गई. यह मई में हुई 64,131 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी से कम रही है.
अब कितना हो गया एमएफ का एयूएम
एम्फी ने बताया कि म्यूचुअल फंड उद्योग की कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) जून के अंत में बढ़कर 82.22 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो मई के अंत में 81.60 लाख करोड़ रुपये था. आंकड़ों के अनुसार, जून में इक्विटी योजनाओं में 28,973 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया, जबकि मई में यह 22,908 करोड़ रुपये था. इससे पहले अप्रैल में 38,440 करोड़ रुपये, मार्च में 40,450 करोड़ रुपये, फरवरी में 25,978 करोड़ रुपये और जनवरी में 24,028 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश दर्ज किया गया था.
मिडकैप में सबसे ज्यादा निवेश
इक्विटी श्रेणी में जून के दौरान ‘मिडकैप फंड’ में सबसे अधिक 6,090 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया. इसके बाद ‘स्मॉलकैप फंड’ में 5,602 करोड़ रुपये और ‘फ्लेक्सीकैप फंड’ में 5,231 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश दर्ज किया गया. वहीं, ‘लार्जकैप फंड’ में 2,067 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया है. इसके अलावा डिविडेंड वाला फंड और इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम (ईएलएसएस) से जून के दौरान शुद्ध निकासी दर्ज की गई.
ईटीएफ ने भी दिखाया कमाल
जून में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में 3,443 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया, जबकि मई में इस श्रेणी से 725 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी हुई थी. हालांकि, डेट म्यूचुअल फंड से जून के दौरान बंपर निकासी की गई. इस दौरान निवेशकों ने 1.09 लाख करोड़ रुपये निकाले, जबकि मई में 96,949 करोड़ रुपये की निकासी हुई थी. डेट फंड में अब कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट 17.38 लाख करोड़ रुपये बचा है, जो पहले 18.25 लाख करोड़ रुपये के आसपास था.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


