Last Updated:
हाल ही जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया है. इस सीरीज में कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, जबकि कुछ ऐसे प्लेयर की टीम की में वापसी हुई है, जिस पर सवाल उठ रहे हैं. उन्हीं में से एक हैं तेज गेंदबाज मयंक यादव. मयंक यादव लंबे से खराब फॉर्म और चोट से परेशान रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें स्क्वाड में शामिल किया गया है.
टीम इंडिया के साथ तेज गेंदबाज मयंक यादव
वहीं, रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी की टीम में वापसी हुई है. टीम में एक ऐसे ही खिलाड़ी की और वापसी हुई है, जिसे करीब 21 महीने बाद वापस बुलाया गया है. ये कोई और नहीं, बल्कि तेज गेंदबाज मयंक यादव हैं. हालांकि, मयंक यादव का टीम में चयन किस आधार पर किया गया है ये एक किसी गुत्थी से कम नहीं है. मयंक आईपीएल में अपनी तेज तर्रार गेंदबाजी से सुर्खियों में आए थे, लेकिन जल्द ही चोट ने उनके स्पीड पर ब्रेक लगा दिया. हालांकि, अब उन्हें खुद को साबित करने का एक बेहतरीन मौका मिला है.
आईपीएल 2026 में मयंक के नाम 0 विकेट
मयंक यादव का टीम इंडिया में चयन इसलिए भी सवालों के घेरे में आखिर किस आधार पर उनकी वापसी कराई गई. एक तरफ अशोक शर्मा (6 मैच 6 विकेट) और यश ठाकुर (1 मैच 2 विकेट) जैसे खिलाड़ी को आईपीएल में दमदार प्रदर्शन इनाम मिला है तो फिर मयंक ने ऐसा क्या किया है. आईपीएल 2026 में मयंक की बात करें तो वह लखनऊ की तरफ से सिर्फ 4 मैच में मैच में मैदान पर उतरे.
मयंक पूरे सीजन में चोट से जूझते रहे. उन्होंने जो चार मैच खेले उसमें उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. सिर्फ इतना ही नहीं, विकेट नहीं मिलने के साथ-साथ वह काफी महंगे भी रहे. ऐसे में अगर मयंक को इस प्रदर्शन पर टीम में सिलेक्ट किया जाता है तो फिर ये कहना गलत नहीं होगा कि वह इस खिलाड़ी पर टीम मैनेजमेंट की मेहरबानी है.
वर्कलोड के कारण कई खिलाड़ियों को मिला आराम
मयंक यादव की टीम में वापसी के पीछे का एक बड़ा कारण ये भी हो सकता है कि हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल नहीं किया गया है. बीसीसीआई ने इसके पीछे कोई ठोस कारण भी नहीं बताया है, लेकिन इतना साफ है कि उन्हें वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत टीम से बाहर रखा गया है. शायद यही वजह है कि मयंक यादव को टीम में लाया गया.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



