Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 1000 से अधिक पॉर्न वीडियो उसके मोबाइल फोन में मिले हैं. पुलिस को गूगल की तरफ से मेल आया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है.
मोबाइल फोन में पॉर्न वीडियो रखने वाला शख्स गिरफ्तार.
फोटो-वीडियो क्लिक करके उससे करता था छेड़छाड़
आरोपी मुदित ने कबूला कि वो राह चलती लड़कियों/महिलाओं के फोटो वीडियो click करता था. फिर घर आकर उनको मॉर्फ बनाकर Porn Mode में देखता था. कई बार वो अलग–अलग साइट से भी ऐसे फोटो/वीडियो डाउनलोड कर लेता था. आरोपी ने कबूला है कि यह सब करके उसका इरादा पैसा कमाने का नहीं था. वह केवल शारीरिक संतुष्टि के लिए ऐसा करता था. मुदित घुंघरू कारोबारी है. वही पीतल के घुंघरू–घंटी का बड़ा कारोबारी है. उसके यहां के बने सामानों की सप्लाई विदेशों में भी होती है.
पुलिस को कैसे चला पता
एटा पुलिस के मुताबिक कार्रवाई की शुरुआत एनसीआरपी पोर्टल पर प्राप्त एनसीएमईसी साइबर टिपलाइन के जरिए हुई सूचना के आधार पर की गई. पुलिस को गूगल की तरफ ईमेल के संदिग्ध डिजिटल गतिविधियों की जानकारी मिली थी. इसके बाद साइबर क्राइम थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की और जलेसर क्षेत्र से आरोपी मुदित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किया गया. फॉरेंसिंक और डिजिटल जांच में करीब 1000 आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिलने का दावा किया गया है. पुलिस का कहना है कि यह सामग्री गूगल ड्राइव में भी सेव थी.
About the Author
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



