सौरव गांगुली के बर्थडे पर ‘दादा ‘का पोस्टर आउट, राजकुमार ने रीक्रिएट किया लुक
Image Slider
Last Updated:
Sourav Ganguly Biopic ‘Dada’ First Poster: Sourav Ganguly Biopic ‘Dada’ First Poster: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के जन्मदिन पर उनकी बायोपिक ‘दादा –द सौरव गांगुली स्टोरी’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है. राजकुमार राव ने अपेन इंस्टाग्राम पर फिल्म की पहली झलक शेयर करते हुए क्रिकेटर को उनके जन्मदिन की बधाई दी. साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. ये अगले साल 14 मई को थिएटर्स में दस्तक देने वाली है. सौरव गांगुली ने इसे अपनी जीवन का बेस्ट बर्थडे गिफ्ट बताया.
फिल्म अगले साल रिलीज होगी.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का आज जन्मदिन है. इस खास मौके पर राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म दादा का पहला पोस्ट रिलीज हुआ है. दादा- सौरव गांगुली की बायोपिक है जिसमें राजकुमार राव टाइटल रोल में नजर आने वाले हैं. पहले पोस्ट में राजकुमार राव बालकनी में खड़े होकर अपनी टीशर्ट निकालकर खड़े हैं. उन्होंने अपनी टी शर्ट को हाथ में पकड़कर सौरव गांगुली के करियर के ऐतिहासिक पल को रीकिएट किया.
पूर्व क्रिकएटर के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का पहला पोस्ट जारी कर राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘हमारे प्यारे दादा को हैप्पी बर्थडे’. फिल्म की पहली झलक देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं. पोस्टर पर लिखा है कि दादा वो शख्स हैं जिन्होंने सिर्फ क्रिकेट खेला नहीं बल्कि उसे बदलकर रख दिया. इसके साथ ही मेकर्स ने इस बायोपिक की रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया है. ‘दादा’ अगले साल 14 मई को रिलीज होगी.