Image Slider


Instead of installing OCEMS, factory operators removed the chimneys.



साहिबाबाद। पीसीबी की ओर से ओसीईएम न लगाने पर सीलिंग की कार्रवाई के बाद कई फैक्टरी संचालकों ने चिमनी हटा ली है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से ऑनलाइन सतत निगरानी मॉनिटरिंग सिस्टम जनवरी 2026 तक लगाने के निर्देश दिए थे। जनपद की 283 फैक्टरियों में यह सिस्टम लगाया जाना था। विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक 100 से अधिक फैक्टरियों ने इसे नहीं लगाया है। ओसीईएम न लगाए जाने पर गत माह यूपीपीसीबी की क्षेत्रीय टीम ने करीब 50 फैक्टरियों को सील कर दिया था। इसे लेकर उद्यमियों ने काफी विरोध भी जताया था। अब पता चला है कि करीब एक दर्जन से अधिक फैक्टरियों ने चिमनी व भट्टी ही हटा ली है। कई फैक्ट्री संचालक में उद्योग भी बदल लिया है। बताया जा रहा है कि सिस्टम लगाने से बचने के लिए ऐसा किया गया है। उद्यमियों की रिपोर्ट पर अब यूपीपीसीबी की क्षेत्रीय टीम इसकी जांच कर पुष्टि करेगी। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि पांच से छह फैक्टरी संचालकों ने लिखित में दिया है कि उन्होंने इकाई बंद कर दी है। बाकी की जांच की जा रही है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||