Image Slider


Two employees stole 20 mobile phones from a warehouse; FIR registered.



साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र साइट चार स्थित कोरियर कंपनी के वेयर हाउस से 20 मोबाइल फोन चोरी हो गए। चोरी का आरोप वेयर हाउस कर्मचारी हापुड़ निवासी अनुज कुमार और पीयूष कुमार पर लगाया गया है। वेयर हाउस सुपरवाइजर नंदग्राम निवासी मनोज गोस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने 7 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। दर्ज मामले में मनोज गोस्वामी ने बताया कि वह कोरियर कंपनी के वेयर हाउस में कार्यरत हैं। तीन जुलाई को वेयर हाउस के अंदर रखे 20 मोबाइल फोन का एक बॉक्स चोरी हो गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो अनुज कुमार और पीयूष कुमार दोनों मोबाइल के बॉक्स को गाड़ी में रखते दिखाई दिए। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||