सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने तड़के करीब 4 बजे सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया. इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. उन्होंने क्या कहा चलिए बताते हैं…
अमिताभ बच्चन अपने पोस्ट से फैंस को हैरान करते रहते हैं.
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. बिग बी ने सुबह-सुबह 4 बजे पोस्ट किया और लिखा,’समय के साथ हर महानता फीकी पड़ जाती है.’ शुरुआत में फैंस इस पोस्ट को लेकर हैरान थे ही कि कुछ ही देर बाद बिग बी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दो शब्द और लिखकर लोगों के दिमाग को पूरी तरह से घुमा दिया.
अमिताभ बच्चन को एक्स पोस्ट.
उन्होंने लिखा- ‘क्या समझे??’ इस पोस्ट ने लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी. हर कोई जानना चाहता है कि आखिर बिग बी किस ओर इशारा कर रहे हैं.
फैंस कर रहे कॉमेंट
पोस्ट सामने आते ही कमेंट सेक्शन में फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई लोगों ने इसे जिंदगी का गहरा दर्शन बताया तो कुछ ने इसे किसी नई फिल्म, प्रोजेक्ट या आने वाले ऐलान से जोड़कर देखा. वहीं, बड़ी संख्या में फैंस ने अमिताभ बच्चन को जवाब देते हुए लिखा, ‘लेकिन आप कभी फीके नहीं पड़ेंगे.’ एक यूजर ने लिखा, ‘महानता समय से नहीं, काम से पहचानी जाती है और आप हमेशा महान रहेंगे.’ दूसरे ने लिखा, ‘सर, आपके लिए यह बात लागू नहीं होती.’ एक यूजर ने बेहद भावुक होकर लिखा, ‘सर, समय बदल सकता है, इतिहास बदल सकता है, लेकिन आपकी महानता कभी फीकी नहीं पड़ सकती. आप कल भी महानायक थे और हमेशा रहेंगे.’ वहीं, कई फैंस ने उनकी सेहत को लेकर भी चिंता जताई और लिखा कि ‘सर, सब ठीक तो है ना? आप इतनी सुबह क्यों जाग रहे हैं?’
महानायक को पोस्ट पर फैंस कर रहे कॉमेंट.
आखिर क्या है इस पोस्ट का राज?
अमिताभ बच्चन के इस ‘क्रिप्टिक पोस्ट’ को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. कुछ लोगों का मानना है कि यह उनकी आने वाली किसी फिल्म, वेब सीरीज हो सकता है. वहीं, बिग बी के पुराने फैंस जानते हैं कि वे अक्सर जीवन के दर्शन और समय की ताकत को लेकर इस तरह के गहरे विचार साझा करते रहते हैं. वजह चाहे जो भी हो, लेकिन सुबह 4 बजे किए गए इस पोस्ट ने यह साबित कर दिया है कि 80 के दशक से लेकर आज तक, बिग बी की एक छोटी सी बात भी पूरे देश को सोचने पर मजबूर कर देती है.
About the Author
शिखा पाण्डेय पिछले 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. शिखा दिसंबर 2019 से न्यूज 18 हिंदी के साथ हैं और बतौर चीफ सब एडिटर के पद काम कर रही हैं. पिछले 6 सालों से वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



