सूरत और आसपास के जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बाढ़ के हालात बन गए हैं। पिछले 24 घंटों में जिले में 7 इंच बारिश दर्ज की गई है। सूरत के कई इलाके में जलभराव की हालात हैं और फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आगामी 24 घंटों के दौरान सूरत और दक्षिण गुजरात में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। हालांकि, 9 जुलाई से बारिश में कमी आएगी। मनपा के आंकड़ों के मुताबिक, सेंट्रल जोन में सबसे ज्यादा 105 मिमी बारिश दर्ज की गई। करंट लगने से तीन और बिजली गिरने से एक की मौत सूरत के कापोद्रा में सोमवार को बिजली गिरने से एक महिला और करंट लगने से एक लड़की की मौत हो गई। करंट लगने की घटना रांदेर इलाके में हुई। बिजली का तार गिरने से आजम नाम का किशोर करंट की चपेट आ गया। उसे बचाने के लिए दौड़े एक सलमान शेख (35) को भी करंट लग गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। भारी बारिश के कारण शहर के कोट विस्तार, रांदेर, कतारगाम समेत कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। शाम के पीक आवर्स में हजारों लोग ट्रैफिक में फंस गए। विजिबिलिटी घटकर महज 500 मीटर रह गई थी। भारी बारिश के कारण कई जगहों पर मोपेड, बाइक और कार पानी में बंद हो गईं। वाहन चालकों को अपने वाहनों को धक्का मारकर बाहर निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा। कई इलाकों में बड़े पेड़ों के गिरने की घटनाएं हुईं। जिले में 1077 हेल्पलाइन नंबर जारी दक्षिण गुजरात में भारी बारिश के अलर्ट के चलते प्रशासन ने नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी आपदा या परेशानी की सूचना तुरंत जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 1077 पर दें और अफवाहों से दूर रहें। मौसम विभाग से हर तीन घंटे मिलने वाले मौसम अपडेट के आधार पर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। सूरत-मुंबई रेल लाइन डूबने से 19 ट्रेनें रद्द, एक लाख यात्री परेशान सूरत के वसई-विरार क्षेत्र में कुछ ही घंटों में करीब 300 मिमी बारिश होने से सफाले, केलवे रोड, वसई रोड और नालासोपारा स्टेशनों के बीच रेल पटरियां जलमग्न हो गईं। इसके चलते मुंबई की ओर जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। वहीं मुंबई-पुणे घाट सेक्शन में भूस्खलन और चट्टानें गिरने से मध्य रेलवे की सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। जलभराव के कारण मुंबई से सूरत के बीच करीब एक लाख यात्री प्रभावित हुए। इनमें अकेले सूरत रेलवे स्टेशन पर लगभग 30 हजार यात्रियों को ट्रेनों के रद्द, विलंबित या बीच रास्ते में समाप्त किए जाने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुंबई की ओर जाने वाली 17 लंबी दूरी की ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। रेलवे ने राहत के तौर पर भिलाड, संजान, वापी, वलसाड और नवसारी से मुंबई तथा सूरत की ओर यात्रियों को भेजने के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की। वंदे भारत एक्सप्रेस को वापी, तेजस को बिलिमोरा और डबल डेकर को सूरत स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया। ————————
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



