CM Yogi Adityanath In Pratapgarh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतापगढ़ पहुंचे. इस दौरान उन्होंने 300 करोड़ से अधिक रुपये के विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. साथ ही उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए विपक्ष पर हमला बोला.
प्रतापगढ़ पहुंचे सीएम योगी. (फाइल फोटो)
राम मंदिर दान चोरी पर विपक्ष की सियासत पर सीएम योगी का हमला
सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर दान चोरी पर हो रही सियासत को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पर प्रहार की कोशिश हो रही है. सपा और कांग्रेस गिरगिट की तरह रंग बदल रहे हैं. सपा राम भक्तों पर गोली चलती थी. कांग्रेस राम के अस्तित्व को नकारती थी. जय श्री राम बोलने पर आपकी सरकार थी तो लाठी और गोली चलाते थे. देश सरकार कांग्रेस और सपा के चंगुल में नहीं फंसने वाला है. आज की अयोध्या प्रभु श्री राम के समय की अयोध्या एहसास कराती है. वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या का इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम है. यह सिर्फ भाजपा सरकार ही कर सकती है.
‘हमने जाति और वोट देखकर योजना का लाभ नहीं दिया’
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 9 साल पहले प्रतापगढ़ की गिनती पिछड़े जनपदों में होती थी. खराब सड़क के चलते यहां का आंवला दम तोड़ रहा था. गरीब हताश और निराश था. नौजवान पलायन करने के लिए मजबूर था. पिछली सरकारों ने वन जनपद वन माफिया दिया. हमने वन जनपद वन उत्पाद दिया. उनकी मानसिकता माफिया राज की थी. आज गरीब को योजनाओं का लाभ मिल रहा है. हमने वोट और जाति देखकर योजना का लाभ नहीं दिया. सबका साथ सबका विकास के रास्ते पर सरकार ने विकास किया.
‘प्रतापगढ़ के लोगों को समझाने की जरूरत नहीं पड़ती’
सीएम योगी ने कहा कि प्रतापगढ़ को समझाने की जरूरत नहीं पड़ती है, वो खुद ही समझे हुए लोग हैं. इसका पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व भी है. आंवला पूरी दुनिया में अपना आभा बिखेर रहा है. हमने वन जिला वन उत्पाद 2018 में शुरू किया. प्रतापगढ़ जब-जब आने का मौका मिलता है तो मैं जरूर आता हूं. 2017 के पहले क्या कोई सोचता था कि प्रतापगढ़ में मेडिकल कॉलेज भी बनेगा. प्रतापगढ़ में भव्य मेडिकल कॉलेज बना है. प्रतापगढ़ की बेटियां इसी मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई करेंगी.
‘पहले सैफई परिवार नौकरियों पर डकैती डालता था’
पुलिस की 60 हजार भर्तियों में प्रतापगढ़ के भी बच्चे भर्ती हुए. हम यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन,अधीनस्थ चयन आयोग के परिणाम में प्रतापगढ़ के नौजवान भी स्थान प्राप्त करते हैं. पहले यही इन्हीं नौकरियों पर सैफई घराना डकैती डालकर इसकी नीलामी करता था और गरीब का होनहार इन नौकरियों से वंचित होता था. जब नौजवान वंचित होगा, तो पलायन करेगा,तो दुर्गति तय है.
About the Author
Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



