Image Slider

Last Updated:

अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को जन्मदिन की बधाई दी. रणवरी सिंह 41 साल के हो गए हैं. उन्होंने ‘धुरंधर’ के सेट से अनदेखे पल शेयर कर बधाई दी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें फिल्म की शूटिंग की झलकियां थीं. उन्होंने रणवीर को शेरे कहा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

रणवीर सिंह को अर्जुन रामपाल ने बधाई दी.

मुंबई. अर्जुन रामपाल ने रणवीर सिंह को जन्मदिन के मौके पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ के सेट से कई अनदेखे पल साझा किए, जिसने फैंस का ध्यान खींचा. अर्जुन रामपाल ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें फिल्म की शूटिंग के दौरान की कई झलकियां दिखाई गई. इस वीडियो की शुरुआत एक खास स्केच से होती है, जिसमें रणवीर सिंह के फिल्मी किरदार का प्रभावशाली चित्रण दिखाया गया है.

यह स्केच उनकी ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी में निभाए गए रणवीर सिंह के किरदार की गंभीरता को दर्शाता है. इसके बाद वीडियो में फिल्म के सेट से कई बिहाइंड द सीन पल देखने को मिलते हैं, जिनमें अर्जुन रामपाल और रणवीर सिंह एक साथ बैठकर हंसते-मुस्कुराते नजर आते हैं. वीडियो में रणवीर सिंह की फिल्म में दिखाई गई दमदार एक्शन परफॉर्मेंस की झलकियां भी शामिल हैं.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||