Amethi News: तीसरे दिन शिक्षक पात्रता परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई. पेपर देकर लौटे छात्रों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी. किसी को पेपर आसान लगा, तो किसी को कठिन. आइए छात्रों से ही जानते हैं कि उनके अनुसार, इस बार का पेपर कैसा रहा.
किसी को पेपर कठिन लगा तो किसी को आसान लगा, तो कोई परीक्षार्थी ऐसा भी था, जिसकी तैयारी अधूरी रहने के कारण उसे परीक्षा में कठिनाई का सामना करना पड़ा. लोकल 18 से बातचीत करते हुए सुभाषचंद्र मिश्रा ने कहा कि पेपर अच्छा था. सभी विषयों से सवाल पूछे गए थे. कुछ हिंदी के सवाल ऐसे थे, जो थोड़े कठिन थे. कुछ जीके जीएस के, बाकी पेपर बहुत आसान था.
केंद्र दूर होने के कारण आने-जाने में समस्या
वही कुंडा प्रतापगढ़ से आए अनुपम द्विवेदी बताते हैं कि परीक्षा आसान थी. गणित और सामाजिक विज्ञान के कुछ ऐसे सवाल थे जो थोड़े बहुत परेशान करने वाले थे, बाकी पेपर बहुत आसान था. उन्होंने कहा कि केंद्र पर व्यवस्था बहुत अच्छी थी, लेकिन परीक्षा केंद्र दूर होने के कारण आने-जाने में समस्या हो रही है. अगली बार जब परीक्षा हो, तो परीक्षा केंद्र अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए थोड़ी बेहतर रखी जाए. वहीं एक और परीक्षार्थी विकास कुमार बताते हैं कि परीक्षा आसान थी, लेकिन थोड़ी बहुत तैयारी न होने के कारण परीक्षा में थोड़ी दिक्कत हुई, लेकिन उम्मीद है कि परिणाम बेहतर होगा.
कुछ ने परीक्षा से काटा किनारा
अंतिम दिन परीक्षा में 4608 बच्चों में 387 बच्चे ऐसे रहे, जिन्होने परीक्षा से किनारा कर लिया और उन्होंने परीक्षा में प्रतिभाग नहीं किया. फिलहल प्रशासन की तरफ से सेक्टर मजिस्ट्रेट जोंअल मजिस्ट्रेट और बड़ी संख्या में कर्मचारियों की तैनाती परीक्षा केद्रों पर की गई थी.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



