खुशी दुबे ने ऑनस्क्रीन इंटीमेट और किसिंग सीन्स को लेकर बेहद बेबाक बयान दिया है. ‘आशिकाना’ सीरियल में जैन इबाद खान के साथ दिए गए रोमांटिक सीन्स पर बात करते हुए खुशी ने साफ कहा कि उन्हें इसका कोई पछतावा नहीं है. नीचे पढ़ें क्या है पूरी खबर-
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस खुशी दुबे इन दिनों अपने एक बेबाक बयान को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. छोटे पर्दे पर अपने बेबाक किरदारों के लिए पहचानी जाने वाली खुशी ने ऑनस्क्रीन इंटीमेट और किसिंग सीन्स को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं कि खुशी ने अपने काम, पुराने शोज और इंटिमेट सीन्स को लेकर क्या कुछ कहा है.
खुशी दुबे टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्होंने मशहूर सीरियल ‘नागिन’ से बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है और छोटे पर्दे पर कई यादगार किरदार निभाए हैं.
चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शुरुआत करने के बाद खुशी ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर घर-घर में अपनी पहचान बनाई है. फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि वे जल्द ही नए शो ‘पापा कहते हैं’ में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली हैं, जिसे लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
खुशी टीवी पर अपने बोल्ड और चैलेंजिंग रोल्स के लिए भी जानी जाती हैं. अपने सुपरहिट सीरियल ‘आशिकाना’ में उन्होंने अपने को-एक्टर जैन इबाद खान के साथ कई सारे इंटीमेट सीन्स दिए थे, जिसकी सोशल मीडिया पर उस वक्त भी काफी चर्चा हुई थी.
हाल ही में खुशी दुबे ने ऑनस्क्रीन इंटीमेट और किसिंग सीन्स को लेकर खुलकर बात की.टेलीटॉक से बातचीत में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने स्क्रीन पर बोल्ड सीन्स देने में कोई भी झिझक या परेशानी नहीं होती है और वे स्क्रिप्ट की डिमांड के हिसाब से ऐसे सीन्स करने में पूरी तरह कंफर्टेबल हैं.
‘आशिकाना’ सीरियल में जैन इबाद खान के साथ दिए गए बोल्ड सीन्स को लेकर खुशी ने एक बड़ा खुलासा किया है. खुशी का कहना है कि उन्हें अपने उस शो में इंटीमेट सीन्स देने का कोई भी पछतावा या मलाल नहीं है, क्योंकि वे इसे अपने काम का एक हिस्सा मानती हैं.
अपने शो के बारे में बात करते हुए खुशी ने आगे कहा कि आज वे अपने करियर में जिस मुकाम पर भी पहुंची हैं, वह उसी शो की बदौलत हैं. उस शो ने ही उन्हें असली पहचान दिलाई और घर-घर में पॉपुलर किया, इसलिए वे अपने उस काम को लेकर बेहद पॉजिटिव सोच रखती हैं.
इंटीमेट सीन्स को लेकर खुशी ने एक बहुत ही जरूरी बात कही. उन्होंने साफ किया कि अगर किसी शो या फिल्म में बिना वजह जबरदस्ती इंटीमेट सीन डाला जाता है, तो वह स्क्रीन पर ‘वल्गर’ दिखता है. वे सिर्फ पब्लिसिटी या सनसनी फैलाने के लिए कोई बोल्ड सीन नहीं करेंगी.
खुशी दुबे का मानना है कि एक प्रोफेशनल एक्टर के तौर पर जब वे कैमरे के सामने होती हैं, तो वे अपनी निजी जिंदगी भूलकर केवल अपने किरदार को जी रही होती हैं. उनके लिए कहानी और स्क्रिप्ट की डिमांड सबसे ऊपर होती है. उनके इस कॉन्फिडेंस और काम के प्रति ईमानदारी की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



