Ayodhya Ram Mandir Donation Row Live : अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की टीम के बड़े सबूत हाथ लगे हैं. मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला से सख्ती से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर एक सेकंड हैंड ब्रेजा कार बरामद की है. कहा जा रहा है कि इस कार के अंदर से मामले से जुड़े कई अहम सबूत मिले हैं. इस कार का असली मालिक उसका शिक्षक भाई अभिषेक है क्योंकि उसी के नाम पर रजिस्टर्ड है. सूत्रों की मानें तो इस कार से ज्वेलरी का जखीरा मिला है. जांच टीम ने अविनाश के अयोध्या स्थित आवास के साथ-साथ उन ठिकानों पर भी सघन छापेमारी की, जहां चोरी का पैसा बांटा जाता था. आज भी एसआईटी की जांच जारी रहेगी. इस मामले से जुड़े हर पल के अपडेट्स जानने के पढ़ते रहिए न्यूज 18 का यह लाइव ब्लॉग.
चोरी में सबसे बड़ा दबदबा टिन्नू यादव का: अविनाश
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने रिमांड के दौरान अविनाश शुक्ला से कई चरणों में पूछताछ की. इसी दौरान उसे मंदिर परिसर की 45 दिनों की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग दिखाई गई. फुटेज में खुद को चढ़ावे से पैसे निकालते हुए देखने के बाद अविनाश ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वह लंबे समय से इस वारदात को अंजाम दे रहा था. चोरी की रकम सभी आरोपियों के बीच बराबर-बराबर बांटी जाती थी. अविनाश के मुताबिक, कई बार कुछ लोग ज्यादा रकम भी ले जाते थे, लेकिन पूरे खेल में टिन्नू का दबदबा बना रहता था.
Ram Mandir Donation Chori News: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक 6 जुलाई को
राम मंदिर दान विवाद: अयोध्या में 6 जुलाई को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक मणिरामदास छावनी में दोपहर 3 बजे ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की अध्यक्षता में होगी. बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के इस्तीफे पर चर्चा के साथ निर्णय लिया जा सकता है. राम मंदिर दान-पात्र से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की अंतरिम रिपोर्ट भी ट्रस्ट के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी. इसके अलावा वित्त वर्ष 2025-26 के आय-व्यय, मंदिर प्रबंधन और अन्य प्रशासनिक मुद्दों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श होगा. यह चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद ट्रस्ट की पहली औपचारिक बैठक होगी.
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री करेंगे पदयात्रा
यूपी के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के चढ़ावा चोरी को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़ा ऐलान किया. वह 2 अक्टूबर से उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि तक करीब 1000 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू करेंगे. यात्रा में कांग्रेस का प्रचार नहीं होगा. यात्रा के दौरान फेसबुक, एक्स (ट्विटर) समेत किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं करेंगे.
राम मंदिर दान विवाद: मकान पर बुलडोजर चलाने की तैयारी
Ram Mandir Daan Chori Live : अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) ने चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के नए मकान पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर ली है. ADA ने लवकुश की पत्नी सुप्रिया मिश्रा को नोटिस भी जारी किया है. हालांकि, लवकुश की पत्नी का कहना है कि हमें कोई नोटिस नहीं मिला है. हमारे मकान का नक्शा पास है. हम चाहते हैं कि मेरे पति घर आ जाएं. भगवान से यही विनती है कि उन्हें कुछ न हो.
रामभक्तों की भावनाओं और श्रद्धा को आघात पहुंचा : RSS
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने शुक्रवार को पहली बार बयान दिया. सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने वीडियो जारी कर कहा- रामलला मंदिर में रखे दानपात्रों में जमा राशि की चोरी दुर्भाग्यपूर्ण है. इससे रामभक्तों की भावनाओं और श्रद्धा को आघात पहुंचा है. स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन्हें कठोर दंड मिलना चाहिए.
Ram Mandir Donation Scam : राम मंदिर में कुंभ के वक्त सबसे ज्यादा चोरी की गई
Ram Mandir Daan Chori : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अयोध्या पुलिस की जांच में एक बहुत ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस सूत्रों के के हवाले से ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसने जांच की दिशा ही बदल दी है. दावा है कि मंदिर में सबसे ज्यादा पैसों की चोरी महाकुंभ के दौरान हुई थी, जब श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी और दान की रकम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी. इसी वजह से अब अयोध्या पुलिस मामले की वित्तीय जांच को और गहराई तक ले जाने की तैयारी में है. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस जल्द ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) को पत्र भेजकर जांच में सहयोग मांग सकती है.
राम मंदिर दान चोरी: अविनाश की ब्रेजा बनी सबूत, चैट और निवेश के दस्तावेजों से खुल रहे राज
Ram Mandir Donation Scam : राम मंदिर दान गबन मामले में रिमांड पर चल रही पूछताछ के दौरान अयोध्या पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर चोरी के पैसों से खरीदी गई सेकंड हैंड ब्रेजा कार बरामद की गई है, जो उसके शिक्षक भाई अभिषेक के नाम पर पंजीकृत है. पुलिस को कार से निवेश संबंधी दस्तावेज़ और अन्य अहम सबूत मिले हैं. पूछताछ के दौरान पुलिस अविनाश को उसके अयोध्या स्थित पैतृक आवास और उन स्थानों पर भी लेकर गई, जहां कथित तौर पर रकम का लेनदेन हुआ था. सूत्रों के मुताबिक, मोबाइल चैट से भी महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और आरोपी की निशानदेही पर मामले में कई अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है.
Ram Mandir Donation Scam : अविनाश शुक्ला के भाई की कार ने उगले राज
Ram Mandir Daan Chori: राम मंदिर दान गबन मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर उसकी ब्रेजा कार बरामद की है. कार से ज्वेलरी समेत कई अहम सबूत मिले हैं. पुलिस के मुताबिक, यह सेकंड हैंड ब्रेजा कार अविनाश के पैसों से खरीदी गई थी और उसके शिक्षक भाई अभिषेक के नाम पर पंजीकृत है. फिलहाल कार थाना राम जन्मभूमि परिसर में खड़ी है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



