Image Slider

Last Updated:

Ayodhya Ram Mandir Daan Chori Case: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपी अविनाश शुक्ला ने बड़ा खुलासा किया है. अविनाश ने बताया कि पैसों का हेरफेर कहां होता था और फिर कैसे बंटवारा होता था.

कहां होता था चंदा चोरी के पैसों का बंटवारा? अविनाश शुक्ला ने खोल दिया मुंहZoom

राम मंदिर चंदा चोरी आरोपी अविनाश शुक्ला

अयोध्या: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SIT रिपोर्ट आने के बाद राम जन्मभूमि में कार्यभार संभालने वाले ट्रस्ट के कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस रिमांड में उनसे पूछताछ जारी है. पुलिस पूछताछ में अब धीरे-धीरे चंदा चोरी की सारी परतें खुलती जा रही हैं. वहीं अब ट्रस्ट के सदस्य और आरोपी अविनाश शुक्ला ने बड़ा खुलासा किया है और पुलिस को बड़ी जानकारी दी है. अविनाश ने बताया कि पैसों का हेरफेर कहां होता था और फिर कैसे बंटवारा होता था. उसने बताया कि 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के निकट पैसों का बंदर बांट होता था.

मास्टरमाइंड अविनाश शुक्ला ने पुलिस को वह जगह दिखाई, जिस स्थल पर पैसों का बंटवारा होता था. इसके अलावा अविनाश शुक्ला ने पुलिस को बताया कि यहां कुछ कीमती वस्तुएं छिपाकर भी रखी गई हैं, जिसके बाद पुलिस ने यहां जांच शुरू की. जांच में पुलिस को कीमती वस्तुएं रिकवर हुई हैं, जिसके बाद चंदा चोरी के इस केस ने एक नया मोड़ ले लिया है.

पानी बेचता था आरोपी अविनाश शुक्ला
बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच में अविनाश शुक्ला का भी नाम शामिल था. पड़ताल में पता चला कि अविनाश पहले प्रतापगढ़ में पानी बेचता था, लेकिन काम के सिलसिले में वो अयोध्या आया और यहां उसे श्रीराम मंदिर जन्मभूमि मंदिर में दान राशि के गणना केंद्र में नौकरी मिल गई. पुलिस ने जब उसके घर की तलाशी ली, तो 20.39 लाख रुपये और 1,121 अमेरिकी डॉलर मिले.

खबर आगे की जा रही है….

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||