टीवी की दुनिया का सबसे पसंदीदा शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अब 10 साल के एक बड़े लीप के साथ आगे बढ़ने जा रहा है. इस मौके पर ‘तुलसी’ यानी स्मृति ईरानी काफी भावुक नजर आईं. उन्होंने कहा कि समय चाहे कितना भी बदल जाए, लेकिन आज भी हर घर को एक ऐसी तुलसी की जरूरत है जो सबको साथ लेकर चले. जानिए इस नए सफर में क्या कुछ बदलने वाला है!
स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्हें अपने करियर में बहुत प्यार मिला, लेकिन सबसे अच्छा तब लगता है जब लोग कहते हैं कि तुलसी को देखकर उन्हें अपनी मां, दादी या नानी की याद आती है.
क्या बोलीं स्मृति ईरानी
स्मृति ईरानी ने कहा, “जब दर्शक किसी रोल को टीवी कैरेक्टर न मानकर अपने परिवार का हिस्सा बना लें, तो एक कलाकार के लिए इससे बड़ा कोई अवॉर्ड नहीं होता.” उनका मानना है कि वक्त भले ही बदल गया हो, लेकिन आज भी हर घर में किसी ऐसे इंसान की जरूरत होती है जो सबको साथ लेकर चले. परिवार में अनबन होना आम बात है, पर उसे बढ़ाने के बजाय प्यार से सुलझाना चाहिए. तुलसी ने हमेशा यही किया, सबकी बातें सुनीं और परिवार को कभी बिखरने नहीं दिया. शो में आने वाले 10 साल के लीप को लेकर स्मृति काफी एक्साइटेड हैं. उन्होंने बताया कि नई कहानी में तुलसी जब लौटती है, तो पूरा परिवार बदल चुका होता है. लोगों के बीच दूरियां और गलतफहमियां बढ़ गई हैं. इसके बावजूद तुलसी को पूरा भरोसा है कि अगर दिल से कोशिश की जाए, तो टूटे हुए रिश्ते फिर से जुड़ सकते हैं.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



