नई दिल्ली (UPTET 2026 LIVE). उत्तर प्रदेश में करीब 4 साल के लंबे इंतजार के बाद हो रही शिक्षक पात्रता परीक्षा का आज दूसरा दिन है. त्रिस्तरीय सुरक्षा और AI कैमरों की सघन निगरानी के बीच दूसरे दिन की पहली पाली के साथ ही अपर प्राइमरी लेवल की परीक्षा हो गई है. प्रदेश के 60 जिलों में बनाए गए 955 परीक्षा केंद्रों पर STF और LIU की टीमें पूरी मुस्तैदी से नकल विहीन और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित कर रही हैं. प्रशासन की सख्ती का ही असर है कि पहले दिन 15 फर्जी परीक्षार्थियों की गिरफ्तारी के बाद अब परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ रही है.
UPTET 2026 LIVE: अपर प्राइमरी स्तर की परीक्षा संपन्न
यूपीटीईटी 2026 लाइव: यूपीटीईटी परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली के साथ ही अपर प्राइमरी स्तर की टीईटी खत्म हो गई है. अब बाकी पालियों में प्राइमरी स्तर की परीक्षा होगी.
UPTET 2026 LIVE: जल्दी भर्ती विज्ञापन की मांग कर रहे अभ्यर्थी
यूपीटीईटी 2026 लाइव: परीक्षा देकर निकले सेवारत शिक्षकों ने कहा कि उम्र और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण पढ़ाई का अनुभव कठिन रहा, फिर भी पेपर आसान था. यूपीटीईटी परीक्षा में शास्त्रीय संगीत और किशोरावस्था जैसे विषयों से घुमावदार सवाल पूछे गए थे. अभ्यर्थियों ने परीक्षा की पारदर्शिता की तारीफ करते हुए सरकार से मांग की है कि नतीजे जल्द घोषित किए जाएं. इसके तुरंत बाद रिक्त पदों पर नई शिक्षक भर्ती का विज्ञापन निकाला जाए.
UPTET 2026 LIVE: नौकरी बचाने के लिए 1.85 लाख सेवारत शिक्षक भी दे रहे परीक्षा
यूपीटीईटी 2026 लाइव: इस बार कुल अभ्यर्थियों में 1,85,791 ऐसे परीक्षार्थी शामिल हैं जो पहले से ही बेसिक स्कूलों में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं. लेकिन नियम के अनुसार टीईटी की अनिवार्यता के चलते अपनी नौकरी सुरक्षित रखने के लिए परीक्षा दे रहे हैं. वहीं, 18,08,870 बिल्कुल नए अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.
UPTET 2026 LIVE: श्रेणीवार परीक्षार्थियों का वर्गीकरण
यूपीटीईटी 2026 लाइव: श्रेणीवार परीक्षार्थियों की संख्या यहां चेक कर सकते हैं-
- अपर प्राइमरी लेवल: 8,16,436 अभ्यर्थी
- प्राइमरी लेवल: 3,88,179 अभ्यर्थी
- दोनों लेवल (प्राइमरी और अपर प्राइमरी): 3,95,023 अभ्यर्थी.
UPTET 2026 LIVE: 19.94 लाख अभ्यर्थियों का बड़ा आंकड़ा
यूपीटीईटी 2026 लाइव: इस परीक्षा में कुल 19,94,661 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. इनमें से 17,67,180 अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं, जबकि 2,27,481 अभ्यर्थी अन्य राज्यों से परीक्षा देने आए हैं. अकेले प्रयागराज जिले के 53 केंद्रों पर कुल 76,634 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं.
UPTET 2026 Exam Guidelines LIVE: प्रयागराज में सुरक्षा के सख्त इंतजाम और डीएम का निरीक्षण
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 लाइव: प्रयागराज के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि सभी 53 केंद्रों पर सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात मिले और बायोमेट्रिक मशीनें सुचारु रूप से काम कर रही थीं. जिले के कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है और परीक्षा कक्षों में एआई (AI) युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. नकल माफियाओं पर लगाम कसने के लिए एसटीएफ (STF) और एलआईयू (LIU) की टीमें एक्टिव हैं.
UPTET 2026 LIVE: खत्म हुई अपर प्राइमरी स्तर की परीक्षा
यूपीटीईटी 2026 लाइव: लगभग 4 साल बाद हो रही यूपीटीईटी 2026 तीन दिनों में कुल 5 पालियों में होनी है. आज दूसरे दिन की पहली पाली के साथ ही ‘अपर प्राइमरी लेवल’ की परीक्षा खत्म हो गई है. अब आज दूसरी पाली में और कल 4 जुलाई को पहली पाली में ‘प्राइमरी लेवल’ की परीक्षा आयोजित की जाएगी.
UPTET 2026 Exam Guidelines LIVE: कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 लाइव: लखनऊ और सभी जिला मुख्यालयों में अत्याधुनिक कंट्रोल रूम बनाए गए हैं. वहां अधिकारियों की एक स्पेशल टीम बड़ी स्क्रीन पर सभी केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग कर रही है. टेक्नोलॉजी की मदद से पल-पल की रिपोर्ट बड़े अधिकारियों तक पहुंच रही है, जिससे नकल माफियाओं के हौसले पस्त हैं.
UPTET 2026 LIVE: सीसीटीवी कैमरों का डिजिटल पहरा
यूपीटीईटी 2026 लाइव: इस बार की यूपीटीईटी परीक्षा डिजिटल निगरानी में हो रही है. हर जिले के परीक्षा केंद्र के क्लासरूम से लेकर कॉरिडोर तक को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है. इन कैमरों की लाइव फीड सीधे जिला और राज्य स्तर पर बने कंट्रोल रूम को मिल रही है.
UPTET 2026 Exam Guidelines LIVE: स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी संभाल रहे कमान
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 लाइव: सेक्टर मजिस्ट्रेट्स के साथ-साथ हर परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई गई है. इनका काम यूपीटीईटी परीक्षा शुरू होने से लेकर पेपर सील होने तक पूरे समय केंद्र के अंदर ही मौजूद रहना है. इनकी मौजूदगी सुनिश्चित करती है कि केंद्र के अंदर का स्टाफ पारदर्शिता से काम कर रहा है.
UPTET 2026 LIVE: सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भारी तैनाती
यूपीटीईटी 2026 लाइव: परीक्षा में किसी भी तरह की धांधली या लापरवाही को रोकने के लिए प्रशासन ने ‘मजिस्ट्रेट फॉर्मूला’ अपनाया है. परीक्षा केंद्रों के अनुपात में भारी संख्या में सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं. ये मजिस्ट्रेट लगातार एक सेंटर से दूसरे सेंटर का दौरा कर रहे हैं और हर एक्टिविटी पर पैनी नजर बनाए हुए हैं.
UPTET 2026 Exam Guidelines LIVE: हर जिले में परीक्षा केंद्रों का बड़ा नेटवर्क
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 लाइव: 19 लाख अभ्यर्थियों को संभालने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 60 जिलों में हजारों हाई-टेक परीक्षा केंद्र बनाए हैं. इन सेंटर्स का चुनाव इस तरह किया गया है कि ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को वहां तक पहुंचने में ज्यादा दिक्कतों का सामना न करना पड़े.
UPTET 2026 LIVE: 19 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों का रिकॉर्ड
यूपीटीईटी 2026 लाइव: इस बार यूपीटीईटी परीक्षा में 19 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. इतनी बड़ी संख्या में युवाओं के जुटने की वजह से सूबे के बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है. हर कोई समय से अपने सेंटर पहुंचने की जद्दोजहद में लगा है.
UPTET 2026 LIVE: यूपीटीईटी की दूसरी पाली का शेड्यूल
यूपीटीईटी 2026 लाइव: दोपहर की दूसरी शिफ्ट का समय 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक रखा गया है. इस शिफ्ट के अभ्यर्थी दोपहर 1:30 बजे से ही केंद्रों के बाहर जुटने शुरू हो जाएंगे. धूप और उमस के बावजूद कल उम्मीदवारों का हौसला कम नहीं दिखा. प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे.
UPTET 2026 Exam Guidelines LIVE: पहली पाली की टाइमिंग और अपडेट
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 लाइव: आज सुबह की पहली शिफ्ट ठीक 9:30 बजे शुरू होगी. इस शिफ्ट के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 8:30 बजे से ही एंट्री मिलेगी, जिससे ऐन वक्त पर कोई अफरा-तफरी न मचे. ठीक 12:00 बजे पहली पाली की परीक्षा खत्म होगी.
UPTET 2026 LIVE: पूरे प्रदेश में परीक्षा का महा-माहौल
यूपीटीईटी 2026 लाइव: यूपीटीईटी परीक्षा के दूसरे दिन आज पूरे उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में गजब की हलचल देखने को मिल रही है. पूरब से लेकर पश्चिम तक, हर शहर के परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं. सरकारी शिक्षक बनने का सपना संजोए लाखों युवा इस परीक्षा को पार करने के लिए जी-जान से जुटे हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


