बेटी सुहाना खान के साथ अपनी मोस्टअवेटेड फिल्म ‘किंग’ की रिलीज से पहले ही शाहरुख खान ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली है, जिसकी डंका दुनियाभर मचा है. फिल्मों से इतर किंग खान का सालों पुराना एक बड़ा सपना आखिरकार साकार हो गया है. इस कामयाबी ने न सिर्फ उनके क्रिकेट विजन को नई पहचान दी है. बॉलीवुड के बाद अब खेल की दुनिया में भी शाहरुख का डंका बज रहा है और फैंस उनकी इस नई उपलब्धि का जमकर जश्न मना रहे हैं. क्या था शाहरुख का वो सपना चलिए बताते हैं…
नई दिल्ली. सिनेमा की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद अब किंग खान ने एक और ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जिसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है. सालों पहले देखा गया उनका एक बड़ा सपना आखिरकार हकीकत बन गया है. खास बात यह है कि इस उपलब्धि के साथ उन्होंने उस धरती पर भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी है, जिसे दुनिया मनोरंजन की राजधानी के रूप में जानती है. इस नई कामयाबी के बाद अब उनका चर्चित नारा ‘कोरबो, लोड़बो, जीतबो रे’ भी एक नए मंच पर गूंजने के लिए तैयार है. आखिर क्या है यह बड़ी उपलब्धि और क्यों इसे शाहरुख खान के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है चलिए बताते है…
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने मनोरंजन की दुनिया के बाद अब क्रिकेट में भी एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. नाइट राइडर्स ग्रुप (KRG) ने अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित पोमोना में अपने पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम बनाया है. जानकारी के मुताबिक, इसका ‘नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड’ उद्घाटन भी हो गया है. यह स्टेडियम न केवल ‘लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स'(LAKR) का परमानेंट होम ग्राउंड बनेगा, बल्कि अमेरिका में क्रिकेट के भविष्य को बदलने में मील का पत्थर साबित होगा.
ये खुशखबरी खुद शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की. उन्होंने भावुक अंदाज में लिखा, ‘ जो कभी एक सपना था, वह आज हकीकत बन चुका है.’ उन्होंने इस मैदान को सिर्फ क्रिकेट का स्टेडियम नहीं, बल्कि खेल, मनोरंजन, परिवार और यादगार अनुभवों का केंद्र बताया. साथ ही उन्होंने आईसीसी चेयरमैन जय शाह और आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता का इस परियोजना में सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया है. (Image: Instagram/@iamsrk)
Add News18 as
Preferred Source on Google
कैलिफोर्निया के फेयरप्लेक्स, पोमोना में बना यह स्टेडियम मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के मुकाबलों की मेजबानी करेगा. इसके अलावा, 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी के दौरान भी इस मैदान की महत्वपूर्ण भूमिका रहने की उम्मीद है. क्रिकेट 128 साल बाद ओलंपिक खेलों में शामिल हो रहा है, ऐसे में यह स्टेडियम अमेरिका में इस खेल के विस्तार के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है. (Image: Instagram/@iamsrk)
कैलिफोर्निया के पोमोना में स्थित फेयरप्लेक्स में बना यह वर्ल्ड-क्लास स्टेडियम अत्याधुनिक ट्रेनिंग सुविधाओं, शानदार लॉकर रूम और इंटरनेशनल-ग्रेड पिच से लैस है. वहीं, स्टेडियम ओलंपिक के टी20 क्रिकेट मैचों की मेजबानी के लिए सबसे प्रमुख वेन्यू के रूप में देखा जा रहा है. शुरुआत में इसकी क्षमता 5,000 दर्शकों की होगी, जिसे 2028 तक बढ़ाकर 15,000 कर दिया जाएगा . (Image: Instagram/@lakriders)
शाहरुख खान ने पिछले कुछ सालों में नाइट राइडर्स ब्रांड को दुनियाभर में मजबूत स्तर पर पहुंचाया है. कोलकाता नाइट राइडर्स (IPL) से शुरू हुआ यह सफर अब ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (CPL), अबू धाबी नाइट राइडर्स (ILT20) और लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स (MLC) तक पहुंच चुका है. अब अमेरिका में अपने समर्पित क्रिकेट स्टेडियम बनने से नाइट राइडर्स ग्रुप की अंतरराष्ट्रीय पहचान और भी मजबूत हो गई है. (Image: Instagram/@lakriders)
अमेरिका जैसे देश में, जहां क्रिकेट को पारंपरिक रूप से नहीं देखा जाता था, वहां किंग खान के इस निवेश ने खेल प्रेमियों को एक नई सौगात दी है. सिनेमा के पर्दे पर राज करने के बाद, अब खेल की दुनिया में शाहरुख खान की यह लंबी छलांग वाकई काबिले-तारीफ है. अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘कोरबो, लोड़बो, जीतबो रे’ का यह जोश अमेरिका की धरती पर क्रिकेट को कितनी नई ऊंचाइयों तक लेकर जाता है. (Image: Instagram/@iamsrk)
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



