Image Slider

Last Updated:

इन दिनों ओटीटी पर एक सिंपल, साधारण, गांव की कहानी छाई हुई है. वेब सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ है. इसमें अमोल पराशर लीड रोल में हैं. सीरीज ने कुछ ही दिन में ओटीटी पर मोस्ट वॉच्ड की लिस्ट में जगह बना ली है. 5 एपिसोड्स वाली इस सीरीज की रेटिंग 7.5 है.

Zoom

इस सीरीज को जबरदस्त रेटिंग मिली है.

नई दिल्ली.  इन दिनों एक सिंपल, साधारण वेब सीरीज ओटीटी पर छाई हुई है. गांव में रची-बसी ये कहानी दर्शकों का दिल जीत रही है. पहले सीजन की शानदार सफलता के बाद, ग्रामीण परिवेश और भावनाओं से बुना मशहूर ड्रामा ‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा रहा है. 23 जून को ग्लोबली रिलीज हुए इस शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और यह एक बड़ी ब्लॉकबस्टर सफलता की ओर बढ़ चुका है.

रिलीज के कुछ ही दिनों के भीतर इस सीरीज ने 3.5 मिलियन (35 लाख) से अधिक व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है. कुछ ही दिन में 35 लाख व्यूज के साथ ‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ भारत की टॉप 10 सीरीज में जगह बना चुकी है. ये शो अमेजन प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रहा है. इस सीरीज में अमोल पराशर, विनय पाठक, आकांक्षा रंजन कपूर अहम किरदारों में हैं.

टॉप 10 में हुई शामिल

सीरीज अमेजन प्राइम पर ट्रेंड कर रही है.

सीरीज की सफलता से गदगद हुए मेकर्स

इस शानदार कामयाबी को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए मेकर्स ने खुशी जताई है. उन्होंने ‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ को देश के टॉप 10 सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज में शामिल होने और लाखों व्यूज मिलने पर दर्शकों का शुक्रिया अदा किया. मेकर्स ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि पहले सीजन की अपार सफलता के बाद, दिल को छू लेने वाला ये ड्रामा सीजन 2 के साथ लौट आया है, जिसे दुनिया भर से बेमिसाल रिस्पॉन्स मिल रहा है.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||