राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जेल में बंद आरोपी अविनाश शुक्ला के अयोध्या स्थित योग केंद्र से पुलिस ने एक संदूक बरामद किया है। उस पर लाल रंग से ‘रामराज्य कोष’ लिखा था। पेटीएम का QR कोड लगा था। 28 जून को हुई इस छापेमारी का वीडियो बुधवार सुबह सामने आय
इससे पहले, मंगलवार शाम पुलिस ने प्रतापगढ़ के बाबूपुर नारियावा गांव स्थित अविनाश के घर पर भी छापेमारी की। यहां उसके माता-पिता कच्चे मकान में रहते मिले। जबकि, बगल में बना पक्का मकान अविनाश का बताया गया। उसमें ताला लगा हुआ था।
पुलिस ने फैजाबाद जेल में बंद सभी आठों आरोपियों से पूछताछ की। सबसे लंबी पूछताछ अविनाश शुक्ला से हुई। करीब दो घंटे चली पूछताछ में 5 जून को बरामद 20 लाख रुपए नकद और गहनों को लेकर सवाल-जवाब किए गए। उधर, राम मंदिर परिसर में तैनात 400 निजी सुरक्षाकर्मी भी जांच के घेरे में हैं। उनकी ड्यूटी, रोस्टर, CCTV, एंट्री-एग्जिट रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा जिस निजी सुरक्षा कंपनी के पास था, वह बिहार के एक पूर्व सांसद की है। ट्रस्ट इस कंपनी पर हर महीने करीब 1 करोड़ रुपए खर्च करता था। यानी निजी सुरक्षा पर सालाना लगभग 12 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे थे।
आरोपी अविनाश शुक्ला के अयोध्या स्थित योग केंद्र से पुलिस को राम मंदिर से जुड़े कई कागजात और किताबें मिली हैं।
चंपत राय से 3 घंटे पूछताछ, 17 साल से तैनात RMO का ट्रांसफर
- चंपत राय से रविवार को पुलिस ने करीब 3 घंटे पूछताछ की थी। पूछा कि उन्हें चढ़ावा चोरी का पता पहली बार कब और कैसे लगा। उसके बाद क्या-क्या किया। इससे पहले, कोर्ट ने सोमवार को चढ़ावा चोरी में गिरफ्तार 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ा दी।
- राम मंदिर में पिछले 17 साल से तैनात रेडियो ऑपरेशन अधिकारी (RMO) अर्जुन देव का तबादला गोरखपुर कर दिया गया। SIT ने उनकी भूमिका को भी जांच के दायरे में लिया है। चढ़ावे की गिनती वाले काउंटिंग रूम के CCTV समेत राम मंदिर परिसर में लगे 1600 कैमरों की निगरानी की जिम्मेदारी उनके पास थी।
- चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया था। यूपी सरकार ने 13 जून को SIT बनाई। 25 जून को FIR हुई। रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसी दिन मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



