कॉमेडी रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का दूसरा सीजन पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है. 20 जून को पहले एपिसोड के प्रीमियर के बाद से ही यह शो सुर्खियों में है. अब खबर है कि इस सीजन में देश के सबसे लोकप्रिय डिजिटल क्रिएटर्स में से एक यूट्यूबर सौरव जोशी भी नजर आने वाले हैं. क्यों चर्चाओं में है सौरभ जोशी का नाम चलिए बताते हैं…
सौरव जोशी देश के नामी डेली ब्लॉगर्स में से एक हैं.
‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ का पहला एपिसोड 20 जून को रिलीज हुआ था. इस एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी पैनलिस्ट के तौर पर नजर आई थीं. दोनों अपनी आगामी फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन के लिए शो में पहुंची थीं. हालांकि, प्रमोशन के साथ-साथ समय रैना के मजेदार रोस्ट, चुटीले सवाल और अनस्क्रिप्टेड बातचीत ने एपिसोड को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. दर्शकों ने शो के इस अंदाज को खूब पसंद किया.
लोगों ने कैसे पकड़ा?
अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कयास लगाए जा रहे हैं कि दूसरे सीजन के आगामी एपिसोड में मशहूर यूट्यूबर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर सौरव जोशी की एंट्री होने वाली है. दरअसल, अपने डेली व्लॉगिंग के दौरान लोगों ने उनके घर में एक ऐसी चीज पकड़ ली, जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि सौरभ अब शो में नजर आने वाले हैं. सौरभ के ब्लॉग के दौरान फैंस ने वो मोमेंटो देखा, जो मेहमानों को समय रैना के शो में मिलता है. हालांकि, न तो मेकर्स और न ही सौरभ की तरफ से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
कौन है सौरभ जोशी?
आपको बता दें कि सौरव जोशी भारत के सबसे बड़े डेली व्लॉगर्स में गिने जाते हैं. उनका ‘सौरव जोशी व्लॉग्स’ यूट्यूब चैनल करोड़ों सब्सक्राइबर्स के साथ देश के सबसे लोकप्रिय व्लॉगिंग चैनलों में शामिल है. अपनी रोजमर्रा की जिंदगी, परिवार और दोस्तों से जुड़े वीडियोज के जरिए उन्होंने बड़ी संख्या में दर्शकों का भरोसा और प्यार हासिल किया है. यही वजह है कि उनके फैंस अब उन्हें कॉमेडी और रोस्ट वाले इस नए फॉर्मेट में देखने के लिए एक्साइटेड हैं.
शो का नया फॉर्मेट और स्ट्रीमिंग स्ट्रैटेजी
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 को नेटफ्लिक्स और यूट्यूब दोनों पर स्ट्रीम किया जा रहा है. हर दो हफ्ते में नए एपिसोड आएंगे. समय रैना ने साफ किया है कि शो ‘नो फिल्टर’ ही रहेगा. पहले एपिसोड को यूट्यूब पर 4.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. हालांकि, कुछ दर्शकों को एपिसोड ‘स्क्रिप्टेड’ लगा, वहीं शरवरी के परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई.
About the Author
शिखा पाण्डेय पिछले 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. शिखा दिसंबर 2019 से न्यूज 18 हिंदी के साथ हैं और बतौर चीफ सब एडिटर के पद काम कर रही हैं. पिछले 6 सालों से वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



