Ram Mandir Donation Theft Live: राम मंदिर दान चोरी मामले की जांच तेज हो गई है. एक तरफ जहां जांच में जुटी पुलिस और एसआईटी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष सरकार से लेकर प्रशासन तक पर सवाल उठा रहा है. इसी कड़ी में चंदा गबन को लेकर पदयात्रा और विरोध प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस नेताओं पर पुलिस-प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए शिकंजा कस दिया है. कांग्रेस के विशेष प्रतिनिधिमंडल द्वारा कल अयोध्या जाने के ऐलान के तुरंत बाद यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को अयोध्या में और वरिष्ठ नेता दीपक सिंह को अमेठी में हाउस अरेस्ट किया गया है. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…
Ram Mandir Trust Meeting Live: 6 जुलाई को होगी राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट के प्रत्येक तीन माह पर होने वाली बैठक 6 जुलाई को. पहले 11 जुलाई को होनी थी ट्रस्ट की बैठक अब 6 जुलाई को की गई आहुत. राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव और सदस्य के इस्तीफा के बाद बैठक को बुलाया गया 5 दिन पहले. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली या अयोध्या में बुलाई जाएगी बैठक. बैठक में सभी सदस्य श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के होंगे उपस्थित, पदेन सदस्यों से भी ट्रस्ट करेगा अपील की बैठक में हों शामिल. राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा ने दान गबन मामले पर दिया है इस्तीफा. गोपाल राव ने दी जानकारी.
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Live: आचार्य नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी के बाहर कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन
अयोध्या स्थित आचार्य नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी के बाहर कांग्रेस नेताओं ने शुरू किया धरना. दरी बिछाकर कर रहे हैं नारेबाजी. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में हैं हाउस अरेस्ट. कांग्रेस नेताओं ने आज अयोध्या धाम में जाकर राम लगा के दर्शन की की थी घोषणा. टेढ़ी बाजार पहुंचे कांग्रेस के नेताओं को पुलिस ने लिया हिरासत में भेजा पुलिस लाइन. कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को होटल में किया गया हाउस अरेस्ट.
Ram Mandir Donation Theft Live: राम मंदिर चंदा चोरी पर राजद सांसद मनोज झा का बयान
दिल्ली: RJD सांसद मनोज झा ने कहा कि यह जितना आसान दिखता है उतना ही पेचीदा है. भक्ति के नाम पर लोगों द्वारा गबन किया गया है. जमीन और चंदे को लेकर कई बार सवाल उठे हैं, जो ट्रस्ट इसे चला रहा है उस पर किसी को ट्रस्ट नहीं है. बड़ी मछलियां बचा ली जाएंगी.
Ram Mandir Chori Owaisi Live: ट्रस्ट में किसी मुसलमान को रख देते और गोली मार देते- असदुद्दीन ओवैसी
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी सोमवार शाम 7 बजे बिजनौर पहुंचे. यहां राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर उन्होंने कहा कि ट्रस्ट ने गलती की है. ट्रस्ट में मुसलमान को रख देते और फिर उसे गोली मार देते. सारा मामला निपट जाता. लेकिन, अब चंपक हो रहा है. मैं क्या कह सकता हूं.
Ram Mandir Daan Chori News Live: राम मंदिर दान चोरी पर बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
राम मंदिर में चंदा चोरी मामले पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि राम भक्तों की श्रद्धा पर आघात पहुंचा है. धार्मिक, सनातन परम्पराओं से जुड़े लोगों को आघात हुआ है. ऐसे लोग महादण्ड पाएंगे. रावण ने माता जनाकी का हरण किया था उसका सर्ववंश नाश हुआ. राम मंदिर की इस घटना के बाद संत परम्परा के लोगों को ही सेवा का काम सौंपा जाए. भारत के मुसलमान को इंडोनेशिया जाना चाहिए. वहां पांच टाइम का जो नमाज पढ़ा जाता है, वहां सभी परंपराओं का सम्मान किया जाता है. बाली में हिंदुत्व बाहुल्य लोग रहते हैं. वहां हिंदू अपने नववर्ष पर 24 घंटे निर्जला व्रत, मौन व्रत करता है. वहां के मुसलमान माइक से आजान नहीं पढ़ते हैं. हिंदुओ का सपोर्ट करते हैं.
Ram Mandir Chori News Live: राम मंदिर दान चोरी के कुछ आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस को मिली परमिशन
महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. दान चोरी के 8 आरोपियों में कुछ आरोपियों से जेल में जाकर पूछताछ करने की परमिशन कोर्ट से अयोध्या पुलिस को मिली. आज जेल जाकर पूछताछ करेगी अयोध्या पुलिस कुछ आरोपियों से. अयोध्या पुलिस ने सभी 8 आरोपियों से पूछताछ की परमिशन नही मांगी थी कोर्ट से. केवल कुछ आरोपियों से पूछताछ की ही परमिशन मांगी थी कोर्ट से.
Ram Mandir News Live: आज रामभक्ति की कौन दुहाई दे रहा है- सीएम योगी आदित्यनाथ
रामपुर में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भगवान रामभक्ति की दुहाई कौन दे रहा है! 2017 के पहले जो जयश्रीराम बोलने पर जो लाठी मारते थे. 2017 के पहले जब उत्तरप्रदेश में रामभक्त कहता था कि “रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे”.. उन रामभक्तों पर जो गोली चलाते थे आज वो आस्था की वकालत करते दिखाई देते हैं. ये आपकी ताकत है कि आज उनको आप का पिछलग्गू बनने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. अब उन्हें अपने आप पर कर्मो पर पश्चाताप होता होगा कि समाजवादी पार्टी गलत थी.
CM Yogi Adityanath On Ram Mandir: ये लोग अयोध्या जाने को मचल रहे हैं- सीएम योगी आदित्यनाथ
रामपुर में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला है. सीएम योगी ने कहा कि रामभक्त पर गोली चलाने वाले राम की बात कर रहे हैं. अब ये लोग अयोध्या जाने को मचल रहे हैं. जय श्री राम बोलने वाले पर लाठी चलाते थे. सुंदर अयोध्या से उनको चिढ़ है.
Ajay Rai House Arrest Live: अजय राय ने कहा- भगवान राम के दर्शन करने से रोका जा रहा है
हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भगवान राम के दर्शन करने से रोका जा रहा है. केजरीवाल को पूरे प्रोटोकॉल से दर्शन कराया गया. केवल कांग्रेस को रोका जा रहा है. मुझे बस ले जाकर दर्शन करा दीजिए. चोरी को छिपाने के लिए हमे नहीं जाने दिया जा रहा है. चंपत राय गलत नहीं तो इस्तीफा क्यों दिया. चंपत राय ने चोरी कर चंदे का पैसा BJP RSS को पहुंचाया.
Ram Mandir Daan Chori Live: राम मंदिर से सरकार आई थी, राम मंदिर से ही जाएगी- सांसद अवधेश प्रसाद
अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि राम मंदिर दान चोरी का मामला ये राज्य का नहीं, देश का मामला है. इसकी जांच पड़ताल ऊपर से होनी चाहिए. सुप्रीम कोर्ट से एक टीम गठित हो. ट्रस्ट तो तत्काल प्रभाव से ससपेंड कर देना चाहिए था. योगी जी तो हफ्ते में 2-2 बार अयोध्या आते थे फिर भी कुछ कर नहीं पाए. योगी अखिलेश की लोकप्रियता से घबराए हुए हैं. राम मंदिर से इनकी सरकार बनी थी और राम मंदिर से ही इनकी सरकार जाएगी. पहले 27 के विधानसभा में फिर लोकसभा में सरकार जाएगी.
Ram Mandir Donation Theft Live: राम मंदिर दान चोरी के आरोपियों से जेल में होगी पूछताछ
सूत्रों के मुताबिक जेल में कुछ आरोपियो से पूछताछ के लिए अयोध्या पुलिस ने कोर्ट मे अर्जी दी है. जल्द कोर्ट के जवाब परमिशन के बाद ये पूछताछ जेल में होगी. टिन्नू, अविनाश शुक्ला, लवकुश समेत सभी 8 आरोपियों से जल्द जेल में जाकर पुलिस पूछताछ कर सकती है.
Ram Mandir Daan Chori Live: राम मंदिर दान चोरी पर बोले श्रद्धालु
अयोध्या: राम मंदिर से जुड़े कथित दान चोरी मामले को लेकर शुरू हुआ विवाद अब संत समाज तक सीमित नहीं रह गया है. अयोध्या आने वाले श्रद्धालु भी इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रख रहे हैं. कई श्रद्धालुओं ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मंदिर की व्यवस्था में सुधार और ट्रस्ट की कार्यप्रणाली में बदलाव की मांग की है. उनका कहना है कि भगवान श्रीराम के मंदिर से जुड़ी ऐसी घटना ने करोड़ों राम भक्तों की भावनाओं को आहत किया है. इसलिए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए.
Ram Mandir Daan Chori Live: राम मंदिर दान चोरी पर बसपा सुप्रीमो मायावती का ट्वीट
राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर लिखा, ‘अयोध्या में श्रीराम मन्दिर से चढ़ावे की हुई चोरी, ग़बन व हेराफेरी आदि करने की मीडिया में आएदिन क़िस्म-क़िस्म की आ रही ख़बरें अति-गम्भीर व चिन्तनीय. ऐसे लोग क़तई भी बख़्शे नहीं जाने चाहिये, लेकिन इस मामले का राजनीतिकरण करना भी ठीक नहीं. साथ ही, अब यहाँ मन्दिर में श्रद्धा के चढ़ावे आदि में आगे कोई भी शिकायत ना आये, इसके लिए देश के दूसरे विख्यात व प्रसिद्ध मन्दिरों में चढ़ावे आदि के हिसाब-किताब के लिए जो वहाँ व्यवस्था है तो उनका यहाँ अयोध्या में भी अनुश्ररण करके इस प्रकरण को जल्दी ही सुलझाना चाहिये तो यह उचित होगा. इतना ही नहीं बल्कि देश में राजनीति का अपराधीकरण व अपराध का राजनीतिकरण तथा धर्म का राजनीतिकरण एवं राजनीति का अंध धर्मीकरण ना किया जाये तो यह सही व संवैधानिक होगा, ऐसी बी.एस.पी. की राजनीतिक पार्टियों को देश व जनहित में सलाह और साथ ही देशवासियों से भी यह अपील.’
Ram Mandir Ayodhya News Live: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने हिरासत में लिया
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में किया हाउस अरेस्ट. मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर अयोध्या पुलिस लेकर हुई सुबह 5:00 बजे होटल से रवाना. कल देर शाम अयोध्या दर्शन के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे थे अयोध्या. कांग्रेस के सांसद और विधायकों के साथ रामलला का दर्शन करने की थी घोषणा. 5 दिन में दूसरी बार दर्शन करने जा रहे थे अजय राय, अजय राय के अयोध्या दौरे को लेकर पुलिस हुई अलर्ट. देर रात ही कांग्रेस नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट. अयोध्या पहुंचे अजय राय को पद्म श्री होटल में किया गया था रात भर हाउस अरेस्ट. सुबह अनूप 5:00 बजे अयोध्या पुलिस आचार्य नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी लेकर हुई रवाना. आचार्य नरेंद्र गेस्ट हाउस में रखा गया है अजय राय को. अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा और कांग्रेस नेता दीपक सिंह को अयोध्या के ताज होटल में किया गया है हाउस अरेस्ट. युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला को भी किया गया है उनके आवास पर हाउस अरेस्ट.
Ram Mandir Daan Chori Live: राम मंदिर दान चोरी के आरोपियों से जेल में होगी पूछताछ
अयोध्या पुलिस के सूत्रों के मुताबिक राम मंदिर दान चोरी के आरोपियों से जेल में पूछताछ की जा सकती है. इसके अलावा चंपत राय और गोपाल राव की वित्तीय जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस कई सदस्यों की फाइनेंशियल डिटेल्स खंगाल रही है.
Ram Mandir Daan Chori Live: उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाया सवाल
उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने कहा कि हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को प्रभु श्रीरामचंद्र जी के पावन दर्शन करने से रोकना न सिर्फ़ हमारी धार्मिक भावनाओं को आहत करता है. बल्कि यह हमारी संवैधानिक अधिकारों का भी है. आख़िर उत्तर प्रदेश सरकार और उसकी पुलिस किस कानून के तहत कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल को दर्शन करने से रोकना चाहती है.
Ajay Rai Ram Mandir Live: अजय राय को होटल से साथ ले गई पुलिस
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने किया अरेस्ट. होटल पदम श्री से पुलिस अजय राय को अपने साथ लेकर भोर में हुई रवाना. सुल्तानपुर रोड पर स्थित होटल ताज में अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा और दीपक सिंह को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट. आज कांग्रेस का डेलिगेशन रामलला का दर्शन करने के लिए पहुंचने वाला था अयोध्या. 5 दिन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का अयोध्या का दूसरा दौर था प्रस्तावित. कांग्रेस के सांसद और विधायकों के साथ रामलला का करना था दर्शन. अयोध्या का माहौल ना खराब हो इसलिए प्रशासन ने कांग्रेस के नेताओं को किया हाउस अरेस्ट.
Congress Leader House Arrest Live: राम मंदिर जाने से पहले प्रयागराज में हाउस अरेस्ट हुए कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह
कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह भी किए गए हाउस अरेस्ट. अयोध्या श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट दान घोटाले को लेकर अयोध्या कूच करने वाले थे. लेकिन आज सुबह कैंट थाना पुलिस अशोक नगर के न्याय मार्ग स्थित आवास के बाहर पहुंच गई. कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है. कांग्रेस सांसद की आवास बीनांचल बरांव कोठी के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है. इलाहाबाद संसदीय सीट से कांग्रेस सांसद हैं उज्जवल रमण सिंह. अयोध्या पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भी एक होटल में नजर बंद किया गया है. फिलहाल कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह अभी अपने घर के अंदर मौजूद हैं. कांग्रेस सांसद उज्जवल रमण सिंह को हाउस अरेस्ट करने की पुष्टि उनके जनसंपर्क अधिकारी विनय कुशवाहा ने की है.
Ram Mandir Donation Theft Live: मेरी कोई भूमिका नहीं थी- राम मंदिर दान चोरी की पूछताछ में बोले चंपत राय
ताज़ा घटनाक्रम के अनुसार, जांचकर्ताओं ने मंदिर के दान के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं को लेकर राय से विस्तार से पूछताछ की. सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने कहा कि कथित गबन में उनकी कोई भूमिका नहीं थी और हैरानी जताई कि ट्रस्ट के साथ काम करने वाले लोग कथित तौर पर ऐसे घोटाले में शामिल हो सकते हैं. पुलिस ने चल रही जांच के तहत ट्रस्ट के सदस्यों अनिल मिश्रा और गोपाल राव को भी नोटिस जारी किए हैं. इस बीच, ट्रस्ट ने अपनी बैठक 6 जुलाई को बुला ली है, जिसमें राय और अनिल मिश्रा द्वारा सौंपे गए इस्तीफों पर फैसला लिए जाने की उम्मीद है.
Ram Mandir Chanda Chori Live: राम मंदिर दान चोरी मामले की पूछताछ में क्या बोले चंपत राय
अयोध्या में राम मंदिर के लिए मिले दान में कथित हेराफेरी की जांच सोमवार को तेज़ हो गई. पुलिस ने ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ के पूर्व महासचिव चंपत राय का बयान तीन घंटे से ज़्यादा समय तक दर्ज किया. पूछताछ के दौरान, राय ने इस कथित घोटाले में अपनी किसी भी तरह की भूमिका से इनकार किया. उन्होंने जांचकर्ताओं से कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि मंदिर के दान का हिसाब-किताब रखने वाले कर्मचारी ऐसा अपराध कर सकते हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



