एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन 28 जून को अपना बर्थडे मनाने के लिए दुबई गई थीं. एक्ट्रेस वेकेशन मना रही थीं कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. वहां डॉक्टरों ने उन्हें ‘टर्मिनल इलाइटिस’ बीमारी से पीड़ित बताया. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि डॉक्टरों द्वारा ‘फिट टू फ्लाई’ की मंजूरी न मिलने के बावजूद, वे आगे का इलाज कराने के लिए भारत लौट आई हैं.
जैस्मिन भसीन ने शेयर की हेल्थ अपडेट.
नई दिल्ली. टीवी की चहेती एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन 28 जून को दुबई में अपना जन्मदिन मना रही थींं, लेकिन बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच उनकी खुशियां गम में बदल गईं. जैस्मिन भसीन की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अभिनेत्री को दुबई के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें टर्मिनल इलाइटिस नाम की बीमारी से पीड़ित बताया. एक्ट्रेस की तबीयत बिगड़ने पर फैंस काफी परेशान हो गए.
अब जैस्मिन ने अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की है. पंजाब इंडस्ट्री और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस ने बताया कि वो अभी भी पूरी तरह से खतरे से बाहर नहीं हैं लेकिन आगे के इलाज के लिए वे भारत लौट रही हैं. मंडे को जैस्मिन भसीन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो स्टोरी शेयर कर फैंस के प्यार और दुआओं के लिए आभार व्यक्त किया.
जैस्मिन ने दी हेल्थ अपडेट
उन्होंने कहा कि वह जानती हैं कि उनके चाहने वाले उनकी सेहत को लेकर काफी परेशान हैं, इसलिए वह खुद अपनी स्थिति साफ करना चाहती हैं. वीडियो में जैस्मिन ने खुलासा किया कि दुबई के डॉक्टरों ने उन्हें अभी अस्पताल से डिस्चार्ज न होने और वहीं भर्ती रहने की सलाह दी थी. हालांकि, उन्होंने अपने देश लौटकर अपनों के बीच इलाज कराने का फैसला किया.
भारत में कराएंगी आगे का इलाज
वो आगे कहती हैं, ‘आप में से बहुत से लोग मेरी सेहत को लेकर फिक्रमंद हैं. सच यह है कि मुझे अभी तक मेडिकल क्लियरेंस नहीं मिली है और डॉक्टरों के मुताबिक मैं अभी ‘फिट टू फ्लाई’ नहीं हूं, क्योंकि मैं अभी भी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं’.
इससे पहले जैस्मिन ने बताया था कि दुबई पहुंचने के अगले ही दिन उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी. उन्हें पेट में तेज दर्द के साथ हाई-रिस्क इंफेक्शन और सूजन की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाना पड़ा. इस वजह से उनका बर्थडे प्लान पूरी तरह चौपट हो गया और उन्हें अस्पताल के बिस्तर पर ही अली गोनी के साथ अपना जन्मदिन मनाना पड़ा.
About the Author
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



