Image Slider

Last Updated:

CM Yogi Adityanath on Akhilesh Yadav : यूपी चुनाव 2027 से पहले सीएम योगी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव में कड़ा मुकाबला शुरू हो गया है. दोनों एक-दूसरे पर हमला करने का मौका नहीं छोड़ते हैं. आगरा में रविवार को सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है. सीएम योगी ने दो टूक कहा कि अखिलेश को अयोध्या की चिंता छोड़ पश्चाताप करना चाहिए और साथ ही उन्हें श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के अभियान पर खुलकर बोलने की खुली चुनौती दे डाली.

सीएम योगी ने अखिलेश यादव को श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर दे दी यह चुनौतीZoom

सीएम योगी ने अखिलेश यादव को दी खुली चुनौती.

आगरा. उत्तर प्रदेश की सियासत में सपा-भाजपा के बीच जारी जुबानी जंग अब अपने चरम पर पहुंच चुकी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर सीधा और अब तक का सबसे तीखा हमला बोलते हुए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और योगेश्वर श्रीकृष्ण के नाम पर खुलकर घेरा है. सीएम योगी ने अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें अयोध्या की चिंता करने के बजाय अतीत की गलतियों के लिए पश्चाताप करना चाहिए और कम से कम एक बार जाकर रामलला के दर्शन करने चाहिए. सीएम योगी ने अयोध्या के मुद्दे पर ही सपा को नहीं घेरा, बल्कि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद को लेकर भी अखिलेश यादव के सामने एक ऐसी चुनौती रख दी है, जिससे आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश की राजनीति का पूरी तरह ध्रुवीकरण होना तय माना जा रहा है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में अखिलेश यादव की अयोध्या को लेकर की जा रही बयानबाजी पर कड़ा ऐतराज जताया. उन्होंने सीधे सपा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा, “अखिलेश जी, आप अयोध्या की चिंता मत करिए, पश्चाताप करिए. एक बार प्रभु श्री रामलला का दर्शन कर लीजिए. कम से कम इसी से सद्बुद्धि आएगी… आइए, खुलकर बोलिए कि श्री राम जन्मभूमि मुक्ति के आंदोलन की तर्ज पर ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का भी अभियान चलना चाहिए. क्या आपमें यह बोलने की हिम्मत है?”

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||