Image Slider

Last Updated:

लोलो के बिना मेरा एक दिन भी नहीं कटता…’जब बड़ी बहन करिश्मा कपूर के लिए सरेआम रोने लगीं थीं करीना कपूर. बेबो ने खुद किया था खुलासा कि क्यों वह हर मामले में बिल्कुल अपनी बड़ी बहन जैसी बनना चाहती हैं,नीचे पढ़ें पूरा किस्सा.

Zoom

करिश्मा कपूर करीना कपूर

नई दिल्ली: बॉलीवुड के कपूर खानदान की दो पॉपुलर बहनों, करिश्मा कपूर और करीना कपूर का रिश्ता बेहद खास है. दोनों ने ही अपनी मेहनत के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. अक्सर दोनों बहनें एक-दूसरे पर प्यार लुटाती और तारीफ करती नजर आती हैं. करीना कपूर कई मौकों पर खुलकर कह चुकी हैं कि उनकी बड़ी बहन करिश्मा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा हैं.

एक पुराने टीवी शो में तो करीना ने यहां तक कह दिया था कि वह हर मामले में बिल्कुल करिश्मा जैसी ही बनना चाहती हैं.

करिश्मा को मानती हैं अपना आइडल

दरअसल, मशहूर टॉक शो ‘जीना इसी का नाम है’ का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इस शो में करीना कपूर खान ने बताया था कि वह अपनी बड़ी बहन करिश्मा को हर मायने में अपना रोल मॉडल मानती हैं और हमेशा उनकी तरह बनने की कोशिश करती हैं. करीना के मुताबिक, करिश्मा के अंदर इतनी खूबियां हैं कि उन्हें शब्दों में बयां करना मुश्किल है. वह उनकी फैन हैं.

‘तारीफ शब्द भी छोटा पड़ जाता है’

शो के दौरान करीना कपूर ने अपनी बहन के लिए एक बेहद प्यारा वीडियो मैसेज भेजा था. करीना ने कहा था, “आपकी खूबियों की लिस्ट बहुत लंबी है. आज के समय में बहुत कम लड़कियां ऐसी होती हैं, जिन्हें पता होता है कि उन्हें अपनी जिंदगी से क्या चाहिए और उन्हें समाज में किस तरह व्यवहार करना है. सच कहूं तो ‘तारीफ’ शब्द भी आपके लिए छोटा पड़ जाता है, क्योंकि मेरे पास अपने इमोशन्स को बताने के लिए सही शब्द ही नहीं हैं. “करीना ने आगे कहा था, “मेरी बस यही इच्छा है कि मैं हर मामले में आपकी जैसी बन सकूं और मैं इसके लिए पूरी कोशिश भी कर रही हूं. लेकिन सबसे ज्यादा मैं इस बात की आभारी हूं कि आप हमेशा मेरे साथ खड़ी रहती हैं और मेरी सबसे बड़ी ताकत हैं. अगर आप मेरे साथ न हों, तो मेरा एक दिन भी ठीक से नहीं गुजर सकता. ”

बचपन का वीडियो देख भावुक हुए फैंस

इस शो के दौरान होस्ट फारूक शेख ने दोनों बहनों का एक बेहद पुराना और अनसीन वीडियो भी चलाया था. इस वीडियो में छोटी करीना और करिश्मा साथ बैठकर खाना खाती नजर आ रही थीं, जहां करिश्मा बड़ी बहन का फर्ज निभाते हुए बड़े प्यार से करीना को खाना खिला रही थीं. इस प्यारे वीडियो ने दोनों बहनों के फैंस का दिल जीत लिया था.

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दैनिक जाग…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||