Image Slider

Last Updated:

Tejashwi Yadav News: बिहार के बहुचर्चित टेंडर घोटाले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर हजारों करोड़ के महाघोटाले का आरोप लगाया है. उन्होंने विशेष निगरानी इकाई के अदालत में 4,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद, तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कई सवाल दागे हैं.बिहार के बहुचर्चित टेंडर घोटाले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर हजारों करोड़ के महाघोटाले का आरोप लगाया है. उन्होंने विशेष निगरानी इकाई के अदालत में 4,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल किए जाने के बाद, तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कई सवाल पूछे हैं.

बड़ी मछलियों को बचा रही और पिछड़े अफसरों फंसा रही सरकार, तेजस्वी का हमलाZoom

सम्राट सरकार पर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, रिशु श्री प्रकरण में उठाए कई सवाल

पटना. बिहार टेंडर घोटाला और रिशु श्री प्रकरण को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और बड़े अधिकारियों व प्रभावशाली लोगों को बचाया जा रहा है. तेजस्वी ने कहा कि रिशु श्री मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बावजूद कई अहम सवालों के जवाब अब तक नहीं मिले हैं. उन्होंने सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार से 20 सवाल पूछते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की. इसके साथ ही तेजस्व यादव ने सरकार पर और भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्ट्राचार में कारवाई सिर्फ अतिपिछड़े अधिकारियों पर ही होती है और विश्व के सबसे भ्रष्ट अधिकारी एनडीए सरकार के हैंं.

रिशु श्री मामले को लेकर सरकार पर सीधा हमला

पटना में मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि रिशु श्री प्रकरण केवल एक मामला नहीं, बल्कि बिहार में भ्रष्टाचार की व्यवस्था का उदाहरण है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लेती है, जबकि बड़े अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों को बचाया जाता है.

‘बिहार की वित्तीय स्थिति बिगड़ रही है’

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि एनडीए सरकार की नीतियों के कारण बिहार की आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है. उन्होंने कहा कि राज्य पर कर्ज बढ़ता जा रहा है, खजाना खाली हो रहा है और कर्मचारियों को समय पर वेतन देने तक की स्थिति नहीं बची है. उनके अनुसार, भ्रष्टाचार के कारण सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग हो रहा है.

‘भ्रष्टाचारियों की जेब भर रही है’

राजद नेता ने आरोप लगाया कि राज्य की एजेंसियां भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगी हैं. उन्होंने कहा कि बड़े घोटाले सामने आने के बाद भी कार्रवाई निचले स्तर के कर्मचारियों तक सीमित रह जाती है. उन्होंने कहा कि रिशु श्री मामले में भी यही तस्वीर दिखाई दे रही है.

चार्जशीट पर उठाए सवाल

तेजस्वी यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए पूछा कि यदि जांच पूरी हो चुकी है तो चार्जशीट में कथित रूप से बड़ी मछलियों को क्यों छोड़ा गया. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि निलंबित आईएएस अधिकारियों के नाम चार्जशीट में क्यों नहीं हैं और अब तक उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई.

मुख्यमंत्री और सरकार पर व्यक्तिगत निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तीखे राजनीतिक हमले किए. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में वही अधिकारी प्रभावी हैं, जो पहले भी विवादों में रहे हैं. साथ ही उन्होंने योग केंद्र के लिए जमीन लीज पर देने सहित कई सरकारी फैसलों पर भी सवाल उठाए.

20 सवालों के जरिए सरकार को घेरा

तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने रिशु श्री प्रकरण से जुड़े 20 सवाल सरकार के सामने रखे हैं. उनका कहना था कि यदि सरकार पारदर्शी है तो इन सभी सवालों का सार्वजनिक जवाब देना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जवाब देने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश कर रही है.

About the Author

authorimg

Vijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||