Image Slider

Last Updated:

Lucknow Coaching Fire News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुई भीषण आग की घटना को लेकर लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी के पांच इंजीनियर और कर्मचारी सस्पेंड किए गए हैं. एलडीए ने कार्रवाई के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की लिस्ट भेज रखा है.

लखनऊ अग्निकांड में बड़ा एक्शन, सस्पेंड हो गए LDA के 5 इंजीनियर-कर्मचारीZoom

लखनऊ अग्निकांड में पुलिस की जांच जारी.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज में हुए अग्निकांड को लेकर पांच और इंजीनयिर-कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. शासन ने लखनऊ विकास प्राधिकरण के चर्चित सहायक अभियंता संजय शुक्ला, अधीक्षण अभियंता आनंद मिश्रा, अधिशासी अभियंता शिवेंद्र शुक्ला और अवर अभियंता हेमंत कुमार पर कार्रवाई की गई है. एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने सुपरवाइजर के रूप में तैनात बेलदार हरपाल को भी निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही लाक्षागृह बनी इमारत पर बुलडोजर ऐक्शन की तैयारी भी शुरू हो गई है.

LDA भेज चुका है 18 अधिकारियों और इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई की लिस्ट
अग्निकांड की जांच में सामने आई अनियमितताओं और लापरवाही के आधार पर शासन लगातार कार्रवाई कर रहा है. इससे पहले अवर अभियंता प्रमोद पांडे और सहायक अभियंता अनिल कुमार को निलंबित किया जा चुका है. एलडीए ने जांच के बाद 18 अधिकारियों और इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी थी. पहले चरण में दो इंजीनियरों पर गाज गिरी थी, जबकि अब पांच और लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो गई है. शासन उन अधिकारियों पर पहले कार्रवाई कर रहा है जो अभी सेवा में हैं. जिन अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई, उनके खिलाफ विभागीय जांच और निलंबन दोनों की प्रक्रिया शुरू की गई है.

लखनऊ अग्निकांड में दम घुटने से हुई थी 15 लोगों की मौत
लखनऊ के अलीगंज इलाके में गत सोमवार को एक इमारत में आग लगने की घटना में जान गंवाने वाले सभी 15 लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से उनकी मौत होने की पुष्टि हुई है. सूत्रों ने बताया कि किसी भी शव के पोस्टमार्टम में ऐसी कोई गंभीर बाहरी चोट नहीं पायी गयी है, जिसे सीधे तौर पर मृत्यु का कारण माना जा सके. उन्होंने बताया कि डॉक्टरों को शवों पर बुरी तरह जलने या गहरे घाव के कोई स्पष्ट सुबूत भी नहीं मिले हैं, मगर कई मृतकों के चेहरे और आंखों के आसपास सूजन देखी गई.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub EditorPrashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||