धौलाकुआं इलाके में एक सबवे में 62 साल के राजमिस्त्री की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त झारखंड निवासी चंपई के रूप में हुई है। वह झारखंड से दिल्ली पहुंचने के बाद भिवाड़ी जाने के लिए धौलाकुआं आए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच कर एक आरोपी अनिल मंडल को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 6.45 बजे धौलाकुआं चौकी पुलिस को सबवे के अंदर एक व्यक्ति के खून से लथपथ हालत में पड़े होने की जानकारी मिली। वहां पहुंचने पर एक व्यक्ति के शरीर पर चाकू के कई घाव थे। पुलिस ने उसे पास के अस्पताल में लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
जांच में पता चला कि चंपई झारखंड के घाटशिला से ट्रेन के जरिए दिल्ली आए थे। वह हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद राजस्थान के भिवाड़ी जाने के लिए धौलाकुआं पहुंचे थे। भिवाड़ी में वह किराये के कमरे में रहकर राजमिस्त्री का काम करते थे। उनका परिवार झारखंड में रहता है।
जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की। उसमें पुलिस ने चंपई के साथ एक व्यक्ति को सबवे में जाते देखा। घंटों की तलाश के बाद पुलिस ने संदिग्ध को घटनास्थल के आस पास से पकड़ लिया। उसकी पहचान 48 साल के अनिल मंडल के रूप में हुई।
पूछताछ में पता चला कि अनिल पहले दिल्ली में ऑटो चलाता था। कुछ साल पहले वह बिहार स्थित अपने गांव लौट गया। वहां पत्नी से विवाद होने पर वह वापस दिल्ली आ गया और धौलाकुआं के पास आवारागर्द की तरह रह रहा था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में लूटपाट का विरोध करने पर हत्या की बात सामने आई है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


