दक्षिण दिल्ली के महरौली में 11 साल की बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म व हत्या मामले में एक नया खुलासा सामने आया है। आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए बच्ची के सिर को पत्थरों से कुचल दिया था। पुलिस को मौके पर खून से सने कुछ पत्थर मिले हैं जिन्हें पुलिस ने जब्त किया है।
पता चला कि आरोपी वासू सिंह उर्फ बबलू छतरपुर 100 फुटा रोड लाल बत्ती के पास से बच्ची का अपहरण करने से लेकर मांडी गांव के पास दुष्कर्म और गुरुग्राम में शव को ठिकाने लगाने तक कार से कुल 20 किलोमीटर तक चला था। पुलिस ने शुक्रवार को उसे वारदात वाली जगहों पर ले गई और क्राइम सीन को रिक्रिएट कराया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी बबलू ने न केवल मासूम के साथ दरिंदगी की, बल्कि पकड़े जाने के डर से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पहचान मिटाने के लिए चेहरे को पत्थरों से कुचल दिया था।
आरोपी के बयान और साक्ष्यों का मिलान कर उसके खिलाफ मजबूत आधार तैयार किया जा रहा है, ताकि उसे कड़ी सजा दिलाई जा सके। क्राइम सीन रिक्रीएशन में सबसे पहले आरोपी को छतरपुर 100 फुटा रोड ले जाया गया। वहां उसने बताया कि सोमवार तड़के वह गांजे के नशे में था। नशा और नींद के कारण उसकी रैपिडो एप की एक राइड रद्द हो गई थी। दूसरी राइड के इंतजार में छतरपुर 100 फुटा रोड की लालबत्ती के पास सड़क किनारे अपनी कैब पार्क करके बैठा था। इसी बीच उसकी नजर फुटपाथ पर परिवार के साथ सो रही 11 वर्षीय बच्ची पर पड़ी।
करीब 45 मिनट तक गाड़ी में बैठकर बच्ची और उसकी मां को निहारता रहा। इसके बाद तड़के 4:19 बजे वह गाड़ी से उतरा और सोती हुई बच्ची को गोद में उठाकर अपनी कैब की आगे की सीट पर बैठा लिया। वहां से वह 12 किमी दूर मांडी रोड पर मांडी गांव के नजदीक सुनसान इलाके में कैब के अंदर ही दुष्कर्म करने के बाद बच्ची को बेहोशी की हालत में गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित अरावली के जंगलों में ले गया। हाथ करने के बाद शव को दो बड़े पत्थरों के बीच बनी गुफा जैसी जगह में छिपाकर, उसे छोटे-छोटे पत्थरों से ढक दिया ताकि किसी की नजर न पड़े।
जंगल में बच्ची के सिर के बाल मिले
कैब और अरावली के जंगल में घटनास्थल से बालों के गुच्छे बरामद हुए हैं, जो पीड़िता के हो सकते हैं। इसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। वहीं जहां से शव बरामद हुआ था, वहां से भी छोटे-छोटे पत्थर मिले, जिन पर खून लगा था। इन्हें भी फोरेंसिक जांच के लिए पुलिस ने भेजा गया है। पुलिस मामले में साक्ष्य जुटाकर फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए आरोपित को सख्त सजा दिलाने की तैयारी कर रही है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


