Last Updated:
Shivam Dube 1000 T20I Runs: शिवम दुबे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की. उन्होंने इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 648 गेंदे लीं और हार्दिक पंड्या, संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया.
शिवम दुबे ने पूरे किए 1000 टी20 इंटरनेशनल रन.
नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 मैच के दौरान दुबे ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर के 1000 रन पूरे कर लिए. अपनी इस पारी का 9वां रन लेते ही उन्होंने इस आंकड़े को छुआ. इस खास मुकाम पर पहुंचते ही उन्होंने हार्दिक पंड्या और संजू सैमसन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़ दिया.
गेंदों के मामले में तीसरे सबसे तेज भारतीय खिलाड़ी
शिवम दुबे भारत की तरफ से सबसे कम गेंदें खेलकर 1000 टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले तीसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए सिर्फ 648 गेंदों का सामना किया. इस मामले में उन्होंने हार्दिक पंड्या और संजू सैमसन (दोनों 679 गेंद) को पीछे छोड़ दिया है.
Big hits, crucial knocks & 1️⃣0️⃣0️⃣0️⃣ T20I runs 👏
A special landmark for Shivam Dube 💙
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



