Image Slider

Last Updated:

Ram Mandir Chadawa Chori Live : अयोध्या राम मंदिर के दान (चढ़ावे) में हुई कथित हेराफेरी और गबन मामले में एक बहुत बड़ी कानूनी कार्रवाई सामने आई है. एसआईटी (SIT) की शुरुआती जांच रिपोर्ट के तहत श्री राम जन्मभूमि त…और पढ़ें

Live: राम मंदिर दान चोरी के आरोपियों पर कड़ी पहरेदारी, अलग-अलग बैरक में बंदZoom

राम मंदिर दान चोरी केस लाइव.

Ram Mandir Chori Live: राम मंदिर दान चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में है. सबसे पहले मामला 7 जून को सामने आया था. उसके बाद यूपी सरकार ने 13 जून को SIT बनाई. एसआईटी ने 23 जून को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) संजय प्रसाद को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी. इसके 2 दिन बाद कार्रवाई हुई और मंदिर से जुड़े 8 लोगों को गिरफ्तार किया. अब इन 8 लोगों को 14 की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार लोगों में टिन्नू, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव और रमाशंकर मिश्रा शामिल हैं. अनुकल्प लवकुश का जीजा है. ये दोनों अनिल मिश्रा के रिश्तेदार हैं. वहीं, मनीष टिन्नू यादव का भतीजा है. मतलब सब एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. इस मामले से जुड़े हर एक जरूरी अपडेट्स के लिए पढ़ें यह खबर.

राम मंदिर में चोरी करने वालों को भगवान महादंड देगा: बागेश्वर सरकार

हनुमान कथा के दौरान बोले बागेश्वर सरकार राम मंदिर चोरी मामले पर आया बागेश्वर महाराज का बड़ा बयान. कहा कि सीता को चुराने वाले रावण का वंश नाश हुआ था. राम मंदिर में चोरी करने वालों को भगवान महादंड देगा.

महंत नृत्य गोपाल दास को सौंपा था इस्तीफा

19 जून को सीएम योगी अयोध्या दौरे पर गए थे. उस वक्त चंपत राय को सीएम के कार्यक्रमों से दूर रखा गया था. लगातार बढ़ते दबाव को देखकर चंपत राय और अनिल मिश्रा ने आखिरकार शुक्रवार को अपना इस्तीफा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को सौंप दिया.

संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस उठाएगी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दा

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे को संसद के मानसून सत्र में उठाने की बात कही. उन्होंने कहा, यह देश के सबसे बड़े मुद्दों में से एक है. हम इस मुद्दे को नहीं छोड़ सकते. करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं. सरकार को इस पर जवाब देना होगा.

FIR दर्ज हो गई है: डिप्टी सीएम

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चंपत राय के इस्तीफे पर कहा- निष्पक्ष जांच होगी. FIR दर्ज हो गई है. कानून के तहत कड़ी कार्रवाई हो, सरकार ने इसके निर्देश दिए हैं.

दोषियों को सजा दी जाए: हरि शंकर जैन

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से चंपत राय के इस्तीफे पर वरिष्ठ अधिवक्ता हरि शंकर जैन ने कहा, इस्तीफे पर क्या कमेंट करेंगे. जांच हो रही है, सच सामने आएगा. घोटाला हुआ है, कोई राम भक्त इसे सपोर्ट कैसे कर सकता है? हर आदमी की मांग है कि दोषियों को सजा दी जाए.

अलग-अलग बैरक में बंद

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, मंडलीय जेल अधीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि राम मंदिर दान चोरी मामले में जेल भेजे गए आठों कैदियों को अलग बैरक में रखा गया है. उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. उन्हें अन्य कैदियों से अलग रखा गया है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||