Image Slider

Last Updated:

आज बॉलीवुड की क्वीन बन चुकीं दीपिका पादुकोण को उनकी पहली फिल्म कैसे मिली थी? डायरेक्टर इंद्रजीत लंकेश ने लिफ्ट में हुई पहली मुलाकात का वो मजेदार और अनसुना किस्सा सुनाया है, जिसे जानकर आप भी कहेंगे- ‘किस्मत हो तो ऐसी!’

Zoom

नई दिल्ली: आज दीपिका पादुकोण ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपिका को उनकी पहली फिल्म कैसे मिली थी? उन्हें पहली बार कैमरे के सामने लाने वाले डायरेक्टर ने उनकी पहली मुलाकात का एक ऐसा दिलचस्प और मजेदार किस्सा सुनाया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

डायरेक्टर ने बताया कि दीपिका से उनकी पहली मुलाकात एक लिफ्ट में हुई थी और महज दो लाइन की कहानी सुनते ही दीपिका ने फिल्म के लिए हां कह दिया था.

दीपिका की पहली फिल्म की कहानी

दीपिका पादुकोण को सिनेमा जगत में पहला ब्रेक देने वाले मशहूर डायरेक्टर इंद्रजीत लंकेश ने हाल ही में आईएएनएस से बातचीत में कई पुरानी यादें ताजा कीं. इंद्रजीत लंकेश ने बताया कि साल 2006 में आई उनकी कन्नड़ फिल्म ‘ऐश्वर्या’ के लिए उन्हें एक बिल्कुल नए चेहरे की तलाश थी. इसी बीच किसी ने उन्हें दीपिका पादुकोण का नाम सुझाया. जब वह दीपिका से मिलने पहुंचे, तो दोनों की मुलाकात एक लिफ्ट में हुई. इंद्रजीत ने लिफ्ट के सफर के दौरान ही दीपिका को फिल्म की कहानी की सिर्फ दो लाइनें सुनाईं और दीपिका के आत्मविश्वास का यह आलम था कि उन्होंने तुरंत फिल्म साइन करने के लिए हामी भर दी.

पहली नजर में ही पहचान लिया था

डायरेक्टर इंद्रजीत लंकेश के मुताबिक, दीपिका में शुरुआत से ही एक बड़े स्टार बनने की सारी खूबियां मौजूद थीं. उनकी शानदार लंबाई, बेहतरीन पर्सनैलिटी और कैमरे के सामने रहने का उनका गजब का कॉन्फिडेंस देखकर इंद्रजीत समझ गए थे कि यह लड़की बहुत आगे जाएगी. इंद्रजीत ने बताया, “मैंने पहली मुलाकात में ही दीपिका से कह दिया था कि तुम एक दिन पूरी दुनिया में नाम कमाओगी और हॉलीवुड फिल्मों में भी काम करोगी. ” सालों बाद जब दीपिका ने विन डीजल के साथ हॉलीवुड फिल्म की, तो डायरेक्टर को अपनी वही पुरानी बात याद आ गई.

‘ओम शांति ओम’ से पहले ही सुपरहिट हो चुकी थीं दीपिका

अक्सर लोगों को लगता है कि दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ और कन्नड़ फिल्म ‘ऐश्वर्या’ की शूटिंग एक साथ की थी. लेकिन डायरेक्टर इंद्रजीत ने इस बात को गलत बताया. उन्होंने साफ किया कि दीपिका ने पहले उनकी कन्नड़ फिल्म ‘ऐश्वर्या’ की शूटिंग पूरी की थी. यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पूरे 100 दिनों तक थिएटर्स में सफलतापूर्वक चली. इस फिल्म की बंपर कामयाबी को देखने के बाद ही शाहरुख खान और फराह खान ने दीपिका को बॉलीवुड में ‘ओम शांति ओम’ के लिए कास्ट किया था.

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दैनिक जाग…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||