Image Slider

Last Updated:

Money Making Tips : खुद का बिजनेस करना चाहते हैं और बजट बहुत टाइट है तो 5 ऐसे आइडियाज हैं, जिन पर दांव लगाकर आप मोटा पैसा कमा सकते हैं. भले ही आपके पास दांव पर लगाने के लिए ज्‍यादा रकम नहीं है, लेकिन ये बिजनेस आपको निराश नहीं करेंगे. सबसे अच्‍छी बात ये है कि इन बिजनेस को आप छोटे कस्‍बों से लेकर शहर तक कहीं भी शुरू कर सकते हैं और फेल होने का चांस भी बहुत कम रहता है.

पैसा छापने की मशीन बन रहे ये 5 बिजनेस, सिर्फ 5 लाख से हो जाएगी शुरुआतZoom

कई छोटे बिजनेस हैं जो कम पैसों में शुरू किए जा सकते हैं.

युवाओं में खुद का बिजनेस शुरू करने का चलन तेजी से बढ़ रहा है. मेट्रो शहरों की बात छोड़ो, छोटे शहरों के युवा भी नए-नए बिजनेस आइडिया में अपना हाथ आजमा रहे हैं. ऐसे ही युवाओं के लिए 5 ऐसे बिजनेस आइडियाज लेकर आएं हैं, जिसमें काफी कम पैसों के साथ अच्‍छा मुनाया जा सकता है. यह बिजनेस सीधे तौर पर ग्राहकों से जुड़ता है, जो आपकी सर्विस और लोकेशन पर आधारित होता है. लेकिन, इसमें मुनाफे का मार्जिन काफी बेहतर है.
कैफे खोलकर कमाएं पैसा : आजकल छोटे शहरों से लेकर मेट्रो सिटीज तक कैफे कल्‍चर तेजी से बढ़ रहा है. बिजनेस और ऑफिस से जुड़ी बातचीत हो या दोस्‍तों के साथ गपशप करना, आज का युवा और ग्राहक ऐसी ही लोकेशन ज्‍यादा पसंद करता है. अगर आप सही लोकेशन और मेन्‍यू के साथ कैफे बिजनेस में हाथ आजमाते हैं तो निश्चित रूप से आपको यहां ठीकठाक मुनाफा हो सकता है. बस आपकी लोकेशन दिखने में अच्‍छी, शांत और कस्‍टमर फ्रेंडली होनी चाहिए. कैफे शुरू करने के लिए 5 से लेकर 15 लाख तक का निवेश काफी है.
कारगर आइडिया है पैथलैब : स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर जागरुकता तेजी से बढ़ रही है. सरकार भी लोगों को स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत कर रही और इलाज तक आसान पहुंच बना रही है. आयुष्‍मान भारत जैसी योजना आने के बाद पैथलैब सेक्‍टर में काफी मौके हैं. अगर आपकी सर्विस विश्‍वसनीय है और ग्राहकों में भरोसा जगाने में कामयाब रहती है तो निश्चित रूप से यह बिजनेस फायदेमंद साबित होगा. यह सर्विस आप 5 लाख तक के निवेश में शुरू कर सकते हैं, लेकिन ग्राहकों की सर्विस पर खास ध्‍यान देना होगा. इसमें भी प्रॉफिट मार्जिन काफी बेहतर है.
मिनी सुपरमार्केट हिट है : रोजमर्रा की जरूरतों की चीजों की डिमांड तो छोटे शहर, गांव से लेकर मेट्रो सिटीज तक लगातार बढ़ते जा रहे हैं. खास एफएमसीजी प्रोडक्‍ट की बिक्री तो लगातार बढ़ रही है. ऐसे में आप अपने शहर में मिनी सुपरमार्केट खोलकर ग्राहकों से अच्‍छा पैसा कमा सकते हैं. अगर आप सही कीमत और अच्‍छे स्‍टॉक पर अपने ग्राहकों को लुभाने में कामयाब रहते हैं तो यह आइडिया पैसे छापने की मशीन बन सकता है. आप वॉट्सऐप पर ऑर्डर लेकर होम डिलीवरी के जरिये अपने प्रतिद्वंदियों से 2 कदम आगे निकल सकते हैं.
फिटनेस सेंटर सबसे बेहतर : जैसा आपको बताया कि आजकल लोगों में अपने स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर जागरुकता बढ़ गई है. ऐसे में फिटनेस सेंटर जैसे जिम, योग स्‍टूडियो और स्‍पा सेंटर जैसे बिजनेस भी मुनाफे का बेहतर अड्डा बन सकते हैं. सिर्फ युवा ही नहीं, अधेड़ और वरिष्‍ठ नागरिक भी खुद को फिट रखने के लिए इन सेंटर्स का इस्‍तेमाल करते हैं. महिलाओं में तो इसका चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है. हालांकि, इसके लिए आपको या तो खुद प्रशिक्षित होना पड़ेगा या फिर अपने सेंटर अच्‍छे प्रशिक्षक नियुक्‍त करने होंगे, जो लोगों को सही ढंग से मशीनों के इस्‍तेमाल और फिटनेस की ट्रेनिंग दे सकें.
वॉटर फिल्‍टर सबकी जरूरत : पानी तो सभी की जरूरत है और कमाल की बात ये है कि इसी सबसे जरूरी चीज की कमी लगातार बढ़ती जा रही है. अब सिर्फ बड़े शहरों में ही नहीं, छोटे कस्‍बों में भी भूमिगत जल दूषित हो चुका है और लोग फिल्‍टर वॉटर के इस्‍तेमाल की तरफ बढ़ रहे हैं. शादी-पार्टी या अन्‍य आयोजन में तो इसका इस्‍तेमाल हो रही रहा है, अब रोजाना भी लोग फिल्‍टर वॉटर की जरूरत महसूस कर रहे हैं. लिहाजा आप घरों, ऑफिस और इवेंट में वॉटर सप्‍लाई करके मोटा मुनाफा कमा सकते हैं.
ऊपर बताए बिजनेस आइडिया में निवेश करने से पहले एक बात आपको ध्‍यान रखनी होगी कि इसमें सिर्फ पैसे लगाने भर से ही आपको सफलता नहीं मिल जाएगी. बेहतर होगा कि आप पहले रिसर्च कर लें और फिर अपनी क्षमता और पसंद के हिसाब से सेक्‍टर को चुनकर उसमें पैसे लगाएं. अगर बिना रिसर्च के ही आपने निवेश किया तो उस पर जोखिम बढ़ सकता है. लिहाजा पहले पूरा रिसर्च करने के बाद ही इसमें पैसे लगाना बेहतर होगा.

About the Author

authorimg

Pramod Kumar Tiwariप्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||