Image Slider

Last Updated:

गौरीगंज आईटीआई परिसर में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में विजन इंडिया प्रा. लि., बावल, रेवाड़ी (राजस्थान) सहित प्रतिष्ठित कंपनी द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा  कंपनी के लिए आईटीआई उत्तीर्ण एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं. रोजगार मेले में 18 वर्ष से 40 वर्ष के  अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड पैन कार्ड बैंक पासबुक शैक्षिक प्रमाण पत्र के साथ आईटीआई सर्टिफिकेट के साथ दो फोटो के साथ अपना आवेदन करना होगा.

अमेठी: बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए समय-समय पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है. अमेठी जिले में एक बार फिर रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. जहां बेरोजगारों को रोजगार देकर उन्हें सेवायोजित किया जाएगा. 18 वर्ष से 45 वर्ष के कोई भी बेरोजगार युवा और इसमें रोजगार पा सकते हैं. प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई गौरीगंज विवेक कुमार ने बताया कि 30 जून को आईटीआई गौरीगंज में प्रधानमंत्री अप्रेंटिस/रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. मेंलें  का उद्देश्य आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराना है.

18 वर्ष से 40 वर्ष के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

गौरीगंज आईटीआई परिसर में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में विजन इंडिया प्रा. लि., बावल, रेवाड़ी (राजस्थान) सहित प्रतिष्ठित कंपनी द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा  कंपनी के लिए आईटीआई उत्तीर्ण एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं. रोजगार मेले में 18 वर्ष से 40 वर्ष के  अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड पैन कार्ड बैंक पासबुक शैक्षिक प्रमाण पत्र के साथ आईटीआई सर्टिफिकेट के साथ दो फोटो के साथ अपना आवेदन करना होगा. बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार की ओर से नए प्रयास किये जा रहे हैं.

बेरोजगारों को रोजगार देना उद्देश्य

प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने यह भी बताया कि बेरोजगार मेले का आयोजन समय पर आयोजित किया जाता है इस रोजगार मेले में ज्यादा से ज्यादा बेरोजगारों को रोजगार देना हमारा उद्देश्य होगा वहीं युवा और एक बेरोजगार लवकुश यादव कुमार बताते हैं हमें पहले रोजगार मेले की जानकारी ही नहीं होती थी जिसके कारण हमारा काफी नुकसान हो जाता था अब रोजगार मिलेगा आयोजन आयोजित होने से पहले ही पता चल जाता है जिससे हमें रोजगार में वृद्धि के फायदे होते हैं या बहुत ही अच्छी पहल जो हमारे हित में की जा रही है.

About the Author

authorimg

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||