Image Slider

मसूरी। मुबारिकपुर के जंगल में रेलवे लाइन के पास खेतों से बृहस्पतिवार को लोगों ने बिजली हाईटेंशन लाइन टावर से व्यक्ति का शव लटका देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव मेडिकल परीक्षण को भेज दिया है।


एसीपी मसूरी अजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार 25 जून दोपहर लगभग दो बजे अनस नामक एक व्यक्ति ने यूपी 112 के माध्यम से पुलिस को घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि मुबारिकपुर के खेतों में रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति का शव हाईटेंशन टावर पर फंदे से लटका हुआ है और उसकी मृत्यु हो चुकी है। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मुबारिकपुर जंगल मसूरी स्थित घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर जाकर देखा कि मृतक ने हाईटेंशन के स्थापित टावर पर अपनी ही पैंट का गले में फंदा बनाकर आत्महत्या की थी। मृतक की पैंट की जेब से मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें उनके भाई का नंबर मिला। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के डूंडाहेड़ा में रहने वाले राहुल ने शव की पहचान अपने भाई ऋग्वेंद्र सिंह(32) पुत्र अवरेन्द्र सिंह निवासी गांव नहल अतरौली जनपद अलीगढ़ के रूप में की। पीड़ित राहुल ने बताया कि उनका भाई ट्रक चालक था और काफी दिनों से बेरोजगार होने की वजह से मानसिक तनाव में था और शराब का आदी था। पुलिस ने शव को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||