Image Slider

लोनी। बाइक सवार दो बदमाशों ने कोतवाली क्षेत्र के बाग राणप इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर घर जा रहे फोटोग्राफर पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली फोटोग्राफर के कमर को छूकर निकल गई और पीड़ित बाल-बाल बचे। घटना को बदमाशों ने लोनी कस्बा चौकी से मात्र 200 मीटर दूरी पर अंजाम दिया था। मामले की मौखिक शिकायत लोनी थाना पुलिस से की गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर जांच कर रही है।


राहुल कुमार परिवार के साथ लोनी के गीतांजलि विहार कॉलोनी में रहते हैं। उनका बाग राणप मुखिया गेट के पास फोटो स्टूडियो है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार को वह दुकान से घर पर पैदल ही रहे थे। जब वह दुकान से 20 मीटर दूर मुखिया गेट पर पहुंचे पीछे से आए बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली पीठ को छूकर निकल गई। घटना के बाद बदमाश बंथला फ्लाईओवर की ओर भाग गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस व परिजन को दी। पुलिस को मौके से एक खोखा बरामद हुआ। पीड़ित को पूछताछ के लिए पुलिस अपने साथ ले गई। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मेडिकल में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। युवक और परिजनों ने किसी से रंजिश होने की बात से इन्कार किया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। कॉल पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से खोखा बरामद हुआ है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। बिना नंबर की बाइक से घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||