Agra News: यूपी के आगरा में पुष्पा स्टाइल में शराब तस्करों का पर्दाफाश हुआ है. इस गिरोह में अलग-अलग तरीके से लोगों को जोड़ा जाता था. इलाज के बहाने लोगों को गिरोह से जोड़ने का काम होता था और फिर शराब की तस्करी की जाती थी.
आगरा शराब तस्करी
आगरा ने थाना ट्रांस यमुना पुलिस को मुखबिर की ओर से सूचना मिली थी कि एक टैंकर के जरिए अवैध शराब की तस्करी होनी है, जिसके बाद पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी. चेकिंग के दौरान पुलिस के टैंकर को रोका और उसको चेक किया तो उसमें घास और भूसा भरा हुआ था और जब वह हटाकर पुलिस ने देखा तो उसके पीछे शराब की पेटियां रखी हुई थी.
अंग्रेजी शराब और बियर की पेटियां बरामद
मौके से पुलिस ने 350 से ज्यादा अंग्रेजी शराब और बियर की पेटियां बरामद की, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रूपये है. साथ ही पुलिस ने अनिल, व्यभूतराम, और जगदीप को गिरफ्तार किया. इस गिरोह का मास्टरमाइंड जदगीप था. पुलिस पूछताछ में जगदीप ने बताया गिरोह का सदस्य अनिल पहले झाड़-फूंक का काम करता था.
तस्कर ऐसे आए एक-दूसरे के संपर्क में
जगदीप की पत्नी की तबियत खराब हुई तो वह पत्नी को दिखाने के लिए अनिल के पास ले गया और तभी से अनिल के संपर्क में आया. फिर अनिल को पैसों का लालच देकर उसको भी गिरोह में शामिल कर लिया. फिर सभी मिलकर शराब की तस्करी करने लगे. फिलहाल इस मामले में 2 अन्य लोग अभी भी फरार हैं, जिन्हें पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



